छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार होने के बावजूद मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक के बाद एक भाजपा द्वारा बड़ा झटका दिया जा रहा है वही आपको बताते चलें कि वर्षों से कांग्रेस का गढ़ रहा लूथरा में अल्पसंख्यक आदिवासियों के साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के कार्य और अनदेखी से नाराज होकर भाजपा का दामन थाम लिया इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी विधायक डॉ बांधी ने सभी ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के दौरान लूथरा के ग्रामीणों ने कहा कि कांग्रेस की नीति व रीति से नाराज है सीजीपीएससी भर्ती में घोटाला ,गौठान घोटाला, ग्रामीणों को सरकार से कोई लाभ नहीं हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पूरी तरह से फेल है इसलिए वह केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए भाजपा में जाने का मन बनाया है और आज कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश कर रहे हैं ज्ञात हो कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम सीपत में हुआ था जिसके कुछ दिन बाद सीपत मंडल के ग्राम हिंडाडीह में 107 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया था इसके बाद एक और बड़ा झटका कांग्रेस को लगा जिसमें बेलपान खपरी के पूरे गांव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का निर्णय लिया और कहा कि हम पहले कांग्रेसी थे और कांग्रेस को वोट देते थे लेकिन अब हमें कांग्रेस पर भरोसा नहीं रहा इसलिए हम लोग भाजपा प्रवेश कर रहे हैं ग्राम पंचायत लूतरा के दर्जनों कांग्रेसियों ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी मस्तूरी वह सीपत भाजपा मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा प्रवेश कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने उन्हें भगवा गमछा पहना कर भाजपा में प्रवेश कराया जिस तरह पिछले दिनों बेलपान और खपरी में हुआ था अब लूथरा में कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली से नाराज होकर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस नेताओं के लिए मंथन व चिंतन का विषय है डॉ बांधी ने कहा कि कांग्रेस ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत से कोसों दूर है यही कारण है कि लोग कांग्रेस के विरोध में खड़े हो रहे हैं आज इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के गढ़ से कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का कांग्रेस को छोड़ना इस बात का ज्वलंत उदाहरण है इस अवसर पर कृष्णमूर्ति बांधी समेत दिलेनद कौशिल, सीपत मंडल महामंत्री राम नाथ तिवारी, सीपत मंडल के अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री अभिलेष यादव ,लूतरा जनपद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी साहू, मदनलाल पाटन वार ,सीपत अल्पसंख्यक अध्यक्ष एजाज खान, रमन गोस्वामी ,लूथरा सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार गंधर्व, पूर्व सरपंच दुर्गा साहू, प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
