बिलासपुर. मरवाही विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे जल्द सामने आने वाले है। छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8.15 बजे से शुरू हो गई है। ईवीएम से भी गिनती शुरू हो गई है। दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा उम्मीदवार से कांग्रेस प्रत्याशी 3664 मतों से आगे चल रहे हैं।
मतगणना स्थल के बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। मतगणना 21 राउंड में पूरी की जाएगी। कड़ी जांच के बाद ही पास धारकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है. कोविड नियमों का सख्ती से पालन करते हुए काउंटिंग जारी है.

