बिलासपुर– बिलासा नारी चेतना सम्मेलन का आयोजन बिलासपुर में रामा मैग्नेटो मॉल के सामने बंसी वाला में किया गया नारी का स्वयं से उसके विराट रूप का साक्षात्कार कराने का प्रयास करने के लिए महिला समन्वय विभाग बिलासपुर द्वारा इस बिलासा नारी चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां पर भारतीय चिंतन में महिला ,स्थानीय महिला स्थिति प्रश्न और करनी कार्य और भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर विचार आमंत्रित किए गए जहां पर प्रमुख वक्ताओं ने नारी की भूमिका पर विचार और समाज में नारी की स्थिति पर अपना मंतव्य रखा सुबह 9:00 से 2:00 तक आयोजित इस सम्मेलन में बिलासपुर शहर से हर वर्ग से महिलाओं को आमंत्रित किया गया था जहां पर सभी ने अपने अपने विचार रखे तो वही बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा से रजनी यादव, मीना विश्वकर्मा ,योगिता सिंह, सुधा गुप्ता ,स्नेह लता शर्मा, ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया एवं नारी के उत्थान में अपने विचार रखे एवं समाज में नारी की भूमिका के बारे में बताया महिला मोर्चा से रजनी यादव ने कहा की इस तरह के सम्मेलन समय-समय पर होते रहना चाहिए जिससे समाज में जागरूकता आती है एवं समाज विकास की ओर भी जाता है महिला समन्वय विभाग बिलासपुर से स्वाती राज गुप्ता विभाग संयोजिका ने बताया कि उनका यह कार्यक्रम सफल रहा जिस उद्देश्य से यह सम्मेलन किया गया था वह उद्देश्य सफल रहा इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखें
