बिलासपुर।मस्तूरी विधानसभा में विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बाँधी की टीम अब बढ़ने लगी है यही कारण है कि क्षेत्र में निरंतर नित नए बदलाव देखने को मिल रहे है और उनके चाहने वालो की फेहरिस्त भी लंबी होने लगी है इसका ताजा उदाहरण ये है कि मस्तूरी विधायक व सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर रविवार को देवरीखुर्द में सैकड़ों लोगों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की मस्तूरी विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ कृष्णमूर्ति बांधी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि बी पी सिंह के नेतृत्व में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर में कार्यक्रम आयोजित किया जिसके मुख्य अतिथि डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत , जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जयश्री चौकसे, अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ,अतिथि के रूप में राजेन्द्र राठौर मंडल अध्यक्ष,भारती परतें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा, राधेश्याम मिश्रा मंडल महामंत्री श्याम पटेल मंडल महामंत्री युगल किशोर झा जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंडल के अन्य पदाधिकारी सुकृता गोयल मंडल उपाध्यक्ष राजू बैरागी मंडल मंत्री कुसुम लता श्रीवास मंडल मंत्री पुष्पा सिंह परिहार मंडल मंत्री की मौजूदगी में सैकडों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
वार्ड क्रमांक 42, 43 के विशाल जनसमूह के बीच मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि भाजपा शासन में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तर्ज पर देश का विकास हो रहा है। हर कोई भाजपा से जुड़ना चाह रहा है। केंद्र सरकार मूलभूत सुविधाओं को हर घर-घर तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। हर छोटी-बड़ी बस्तियों को एक दूसरे के साथ जोड़ने की पहल की जा रही है। राष्ट्रहित में भी भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया। बीपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों की रसोई को धुंआमुक्त करने का काम किया तो किसानों को सम्मान निधि देकर उनका मान बढ़ाया। लोगों को पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान दिग्गज सामाजिक कार्यकर्ता राजेश शेंडे सेकंड आईसीसी क्रिकेट क्लब के वरिष्ठ सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता दिग्गज सामाजिक कार्यकता रवि बारगाह कम्युनिस्ट पार्टी के युवा नेता अशोक कौशिक ,दिग्गज कांग्रेस नेता चंद्रु चौहान व रामायण शर्मा ,भोई समाज के मुखिया व बूटा पारा के युवा नेता राजू भोई, सहित देवरीखुर्द युवा ह्रदय सम्राट राहुल भट्ट ने भाजपा का दामन थाम लिया इस दौरान महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
