हवाई फायरिंग करने वाले कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार करने बिलासपुर युवा मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

 

 

बिलासपुर। कांग्रेसी नेता द्वारा हवाई फायरिंग किये जाने का वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसको तुरंत गिरफ्तार किये जाने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी एवं युवा मोर्चा के जिला प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि यूथ कांग्रेस बिलासपुर यूथ कांग्रेस शहर के अध्यक्ष शेरू असलम का रात में हवाई फायरिंग किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया में चल रहा है, याद दिला दे कि यह वही शेरू असलम है जो पिछले समय किसानों को

धमकाने के लिये जाना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में इस तरह की वारदात का होना गंभीर घटनाओं में यदि तब्दील हो जाता है तो प्रशासन क्या करेगा, इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु तत्काल यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की गिरफ्तारी की जाए।

ज्ञापन सौपने वालों प्रमुख रूप से इंशु गुप्ता, धनंजय गोस्वामी, विनय अवस्थी, नितिन छाबड़ा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, पंकज जायसवाल, साहिल कश्यप, अमित सिंह, करण पाण्डेय, अनुज वोहरा, गप्पू सोनकर सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।