पूर्व मस्तूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ बांधी ने केंद्रीय बजट को देश की तकनीकी प्रगति में सहायक बताया

बिलासपुर —– डा कृष्णमूर्ति बांधी पूर्व विधायक मस्तूरी
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों श्री बांधी जी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहन देने के लिए उठाए गए कदम देश की तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देंगे। शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किए गए कोष से नई खोजों और आविष्कारों को बल मिलेगा। इस बार के बजट में कृषि, रोजगार, सामाजिक कल्याण, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा के अलावा गरीब, महिला, किसान युवा पर बजट में फोकस किया गया है। यह बजट देश सहित प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सभी क्षेत्रों में सुधार और प्रगति को बढ़ावा देगा।