विधायक बृहस्पति सिंह और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच

विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज विधानसभा के मानसून सत्र में मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुलकर अपनी बात कही। कहा कि अब बहुत हुआ मैं भी एक इंसान हूँ, आपके कहने के बाद मुख्यमंत्री ने हमे बुलाया चर्चाएं हुई। मेरी स्थिति ऐसी है कि जब तक शासन के स्तर पर कोइ जवाब नहीं आता। मैं इस सदन पर बैठने योग्य अपने आप को नहीं समझता ।
इतना कहते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर बाहर निकल गए। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री के कक्ष में मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई गई है।
गृहमंत्री ने दिया बयान
सरकार की ओर गृहमंत्री ने कहा कि पायलेट वाहन सहित सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच गए थे। जिसमे उनके फॉलो वाहन से एक गाड़ी टकराई। उनकी चाबी लेकर गाड़ी में तोड़फोड़ किया गया है। जिसके बाद वाहन चालक सुदर्शन सिंह की शिकायत पर एफआईआर किया गया। जिसमें पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। बृहस्पति सिंह को Z सुरक्षा श्रेणी दी गई है। । इस बीच विपक्ष ने सरकार पर हमला किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा यह मामला मंत्री पर आरोप का है। मंत्री पर विधायक ने जान से मारने का आरोप लगाया है। गृह मंत्री जी सोए रहते है और घटना के दूसरे दिन जागते हैं। मामले सदन के अंदर है। विधायक बृहस्पति सिंह और मंत्री टीएस सिंह को बताना चाहिए।
किसने क्या कहा सदन में :
जेसीसी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा- बृहस्पति सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री बनने के लिए सिंहदेव हत्या कराना चाहते हैं.हत्या किये जाने के बृहस्पति सिंह के आरोप पर सदन में जवाब आना चाहिए.
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- एक विधायक एक मंत्री पर हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं ये गम्भीर है. ये कांसिपीरेंसी सामने आनी चाहिये.
विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले की गूंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। उसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आमने सामने आ गए। अपनी ही सरकार के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सदन का बहिष्कार कर दिया। टी एस सिंहदेव ने कहा कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक पर हुए हमले पर जबतक सरकार जांच का आदेश नहीं देती या बयान नहीं देती तब तक वह खुद को इस प्रतिष्ठित सदन का हिस्सा नहीं बनेंगे। बंगले में प्रवेश करते ही उन्होंने बंगले में ताला लगवा दिया और किसी को भी बंगले के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. सदन के बाहर और बंगले में भी मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश, लेकिन उन्होंने किसी से भी कोई बात नहीं की। अब टीएस सिंहदेव के बंगले के बाद मीडियाकर्मियों का जमावड़ा है और सभी को उम्मीद है कि बाबा बाहर आकर मीडिया से बात करेंगे। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय अंदर मौजूद है।
