देवरीखुर्द, वार्ड 42: भाजपा ने देवरीखुर्द में अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पार्टी के जनाधार को और मजबूत करना है। इस अभियान के तहत वार्ड 42 के वरिष्ठ कार्यकर्ता युगल किशोर झा को भाजपा की सदस्यता दिलाकर शुभारंभ किया गया। भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बी.पी. सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई, इस सदस्यता अभियान के तहत भाजपा ने दोनों वार्डों से 4,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसकी शुरुआत आज हो गई।
आज सदस्यता अभियान के इस मौके पर मंडल और जिले के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति रही। सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया, जो इस अभियान के प्रति पूर्ण सहयोग और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर बी.पी. सिंह ने कहा, “भाजपा का यह सदस्यता अभियान पार्टी को न सिर्फ स्थानीय स्तर पर मजबूत करेगा, बल्कि भाजपा के मूल सिद्धांतों को और अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहायक होगा। हम नए मतदाताओं और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि राजनीति में उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिले।”
युगल किशोर झा, जो लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं, का इस मौके पर सम्मान भी किया गया। बी.पी. सिंह ने झा के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “झा जी ने अपनी निष्ठा और कर्मठता से पार्टी को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है, और उनके अनुभव का लाभ नए कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा।”
आज के कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक एवं किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बीपी सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य जुगल किशोर झा ,महिला मोर्चा महामंत्री रीता सिंह ,उपाध्यक्ष संतोषी भोई, कार्यकारिणी सदस्य पूजा सिंह ,भारती वर्मा ,निर्मला वस्त्रकार, स्वास्थ्य समिति के मंडल संयोजक रवि बरगाह, बूथ अध्यक्ष रामायण शर्मा ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री शंभू दास मानिकपुरी ,सुनील जैन, नागमणि राव, जोगा राव ,बीजेपी के वरिष्ठ राजेश शेंडे, अंकिता जांगड़े, व बड़ी संख्या में वार्ड 42 शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर एवं वार्ड नंबर 43 बंसीलाल घृत लहरे नगर के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

