भाजपा कार्यालय देवरीखुर्द में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

बिलासपुर। भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने मस्तूरी विधानसभा के नगरी निकाय क्षेत्र वार्ड क्रमांक 42, चंद्रशेखर आजाद नगर में सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से वार्ड का दौरा किया। सबसे पहले कुमावत देवरीखुर्द स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की।

घर-घर जाकर दिलाई सदस्यता
इसके बाद जिला अध्यक्ष ने उन बूथों का दौरा किया, जहां सदस्यता में कमी थी। सर्वप्रथम वे वार्ड क्रमांक 42, देवरी खुर्द के बूथ संख्या 131 पहुंचे, जहां बूथ अध्यक्ष सीताराम साहू और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अभियान में प्रेम कोल, जयपाल मरकाम, राजेश चौहान, गोपी चौहान जैसे स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
तय कार्यक्रम अनुसार रामदेव कुमावत बूथ क्रमांक 124 पर पहुंचे, जहां बूथ अध्यक्ष रामायण शर्मा और उनके साथ चीनी ठाकुर, बजरंग पटेल, राहुल शर्मा, टिंपू साहू, दसरू निषाद, संगीता मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की सदस्यता बढ़ाने का कार्य किया।

वार्ड में सदस्यता अभियान के टारगेट को लगभग पूर्ण कर लिया है – बी पी सिंह
जिलाध्यक्ष कुमावत के साथ वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और जयरामनगर मंडल के विभिन्न पदाधिकारी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अभियान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, मंडल महामंत्री श्याम पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री शंभू दास मानिकपुरी, किसान मोर्चा के मंडल मंत्री विक्की यादव, मीडिया प्रभारी बजरंग पटेल, स्वास्थ्य समिति के मंडल संयोजक रवि बरगाह , भाजपा के वरिष्ठ राजेश सैंडे दिलीप कश्यप बूथ अध्यक्ष माधव सिंह सीताराम साहू प्रेम कॉल रामायण शर्मा एवं चीनी ठाकुर दसरू निषाद संगीता मिश्रा टिंपू साहू राजेश चौहान कमलेश चौहान गोपी चौहान जयपाल मरकाम
सहित कई अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

