पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ख़ास रहे IAS टामन सिंह सोनवानी को सीबीआई ने 45 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि टामन सिंह सोनवानी की नियुक्ति शुरू से विवादस्पद रही है। सोनवानी को राजनीतिक हलकों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बहुत क़रीबी माना जाता रहा है और यह भी कहा जाता रहा कि टामन सिंह सोनवानी की नियुक्ति एक बहुत ही सोची समझी रणनीति के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई थी। ताकि वे अपने चहेतों और रिश्तेदारों की नियुक्तियां पीछे के दरवाज़े से कर सकें। इसीलिए सोनवानी की नियुक्ति के बाद यह विवाद बढ़े और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार विवादों में आई और उसकी रणनीति आज ये हुई कि टामन सिंह सोनवानी की गिरफ़्तारी सीबीआई ने कर ली।
