बिलासपुर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू ने कहा है कि “मोदी की गारंटी”, “भारतीय जनता पार्टी का सुशासन” और “विष्णु जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई उड़ान” ने जनता में विश्वास का नया अध्याय शुरू किया है। वे मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सम्मेलन में श्री साहू ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि “पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम सब मिलकर विष्णु देव साय के नेतृत्व में मस्तुरी को विकास का मॉडल बनाएंगे और छत्तीसगढ़ में भाजपा को और मजबूत करेंगे।”
सम्मेलन में शामिल होने से पहले श्री तोखन साहू ने प्राचीन नगरी मल्हार पहुंचकर मां डिडनेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आस्था के साथ जनसेवा का संकल्प लेकर वे सम्मेलन स्थल पहुंचे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बिल्हा के वरिष्ठ विधायक एवं भाजपा के प्रमुख नेता श्री धरमलाल कौशिक ने भाजपा के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला ,
पूर्व मंत्री डॉ कृष्णामूर्ति बांधी ने प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यों और सफलता पर व्याख्यान दिया
ज़िला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी ,
साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष शहरी दीपक सिंह ,जिला मंत्री एस मनहर,विधान सभा संयोजक बी पी सिंह, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकाश सूर्य, मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह,दीपक शर्मा,सीमा साहू,रवि बारगाह,वीरेंद्र पटेल,रिंकू त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



कार्यकर्ताओं के जोश, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए श्री साहू ने कहा कि यही संगठन की ताकत है, जिससे छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम ऊँचा लहराएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाइयों का स्वागत शाल और श्रीफल के द्वारा केंद्रीय मंत्रों द्वारा किया गया
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता से पार्टी एक बार फिर विजयश्री प्राप्त करेगी।

