नवयुवक संघर्ष समिति, अध्यक्ष व नव कार्यकारिणी का गठन हुआ

सिरगिट्टी: नवयुवक संघर्ष समिति, सिरगिट्टी की एक विशेष बैठक में संगठन के नव अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता व संचालन समिति के संरक्षक श्री मनोज दुबे जी ने किया इस अवसर पर सर्वसम्मति से लक्की दुबे को समिति का प्रथम अध्यक्ष चुना गया। संरक्षक के रूप में श्री मनोज दुबे जी, श्री दिनेश कौशिक जी,श्री धर्मेंद्र वर्मा जी,श्री अर्पित मिश्रा जी, श्री विमल मिश्रा जी,

नवगठित कार्यकारिणी में
अध्यक्ष:-लक्की दुबे
उपाध्यक्ष:- सुनील सिंह,प्रफुल्ल निर्मलकर
सचिव:- आनन्द श्रीवास
सह सचिव:- सुरेंद्र नायक, नानू यादव
कोषाध्यक्ष:- संजू मिश्रा
सह कोषाध्यक्ष:- दीपक विश्वकर्मा, मोहन अवस्थी
संयोजक:- द्रोण सोनकलिहारी,
सहसंयोजक:- अनिल कोरी,सन्नी कौशिक,
समिति सलाहकार:- रविंद्र चौबे,प्रदीप राठौर
व्यवस्थापक:- विकास ध्रुव,राकेश सिंह
कार्यकरणी अध्यक्ष:- लव मानिकपुरी
प्रचार-प्रसार प्रमुख:- अजय वैष्णव,शिवम अवस्थी
मीडिया प्रभारी:- आर्यन पांडेय, हरीश यादव

कार्यकारिणी सदस्य सुदीप रजक, सोनू साहू, रवि मानिकपुरी,सोनल दुबे,सुधीर यादव,छोटा पांडे,गोलू को बनाया गया, सर्वसम्मति से घोषणा की गई।

नवयुवक संघर्ष समिति के संस्थापक एवं संयोजक द्रोण सोनकलिहारी ने समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं समस्त नवपदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि समिति ने अब तक जगराता कार्यक्रम, उप स्वास्थ्य केंद्र सिरगिट्टी में शिव मंदिर की स्थापना, बिजली समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र में बढ़ते नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों के विराम हेतु प्रशासन को ज्ञापन सौंपना, सिरगिट्टी को नगर पालिका बनाए जाने हेतु मांग-पत्र प्रस्तुत करना, एवं 2nd इनिंग्स स्पोर्ट्स क्लब के साथ मिलकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जैसे कई जनहित कार्यों को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी भी पूर्व की भांति पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए क्षेत्रीय विकास व सामाजिक उत्थान के लिए सतत संघर्षरत रहेगी।

सभी पदाधिकारियों द्वारा संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।