देवरी खुर्द मंडल कार्यालय में संकल्प से सिद्धी तक मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं संकल्प सभा का आयोजन

बिलासपुर, देवरी खुर्द —- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल सेवा से सुशासन एवं गरीब कल्याण के ग्यारह साल पूर्ण होने पर सरकार की गौरवशाली उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य इस समय भाजपा कर रही है 9 जून से 21 जून  तक यह आयोजन होंगे इसी कड़ी में देवरी खुर्द मंडल कार्यालय में भी मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई इसके पश्चात आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया इस कार्यशाला में प्रदेश किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह ने बताया कि 10 जून 2014 देश के लिए महत्वपूर्ण दिन था क्योंकि इसी दिन  नरेंद्र मोदी  देश के प्रधानमंत्री बने थे और 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 11 वर्ष पूर्ण हो गये है तो इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जो ऐतिहासिक फैसले लिए गए जो राष्ट्र हित मे मील का पत्थर साबित हुये उन्हें जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है जिसे संकल्प से सिद्धी तक नाम दिया गया है यह कार्यक्रम मंडल स्तर, शक्ति केंद्रों पर, एवं बूथ स्तर पर आयोजित होंगे जिसमें सभी स्तरों पर चर्चा कर मोदी की जनकल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच पहुंचाना है

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश सूर्या ने कहा कि संकल्प से सिद्धी तक जैसा नाम से प्रतीत होता है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प किया उसे वो पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति हुई है भारत ने हर चुनौती का सामना किया है भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक रूप से विश्व की उभरती हुई शक्ति बनकर नया इतिहास लिखा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास एवं सबके विश्वास पर काम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और देश के हर नागरिक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है देश का हर वर्ग हर क्षेत्र सांझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है नया भारत  आत्मनिर्भर ,सुरक्षित ,सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में हम सब की सक्रिय भागीदारी है

मण्डल के अध्यक्ष रवि बारगाह ने आभार प्रकट किया , कार्यक्रम के संयोजक शंभुदास मानिकपुरी ने प्रस्तावना भाषण दिया एवं संचालन मंडल महामंत्री कुसुमलता श्रीवास ने किया । 

इस पूरे कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के चंद्र प्रकाश सूर्या , मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह,मंडल उपाध्यक्ष युगल किशोर झा ,मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ,मंडल महामंत्री जितेंद्र राय , मंडल महामंत्री कुसुम लता श्रीवास, मंडी समिति अध्यक्ष तिलक साहू, बूथ अध्यक्ष राजकुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष सुनील भोई ,बूथ अध्यक्ष एसपी सिंह, बूथ अध्यक्ष डी एन  पांडे, बूथ अध्यक्ष दामोदर लाल यादव ,रमेश पांडे पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, राजकुमार कैवरत कार्य समिति सदस्य, प्रतिमा साहू कार्य समिति सदस्य, सुनीता रात्रे कार्य समिति सदस्य, संतोषी भोई महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, अनीता तिवारी कार्य समिति सदस्य ,पुष्पा सिंह परिहार मंडल मंत्री, वर्षा पांडे, पूजा सिंह, वैशाली घोरे ,कौशल किशोर झा, आकाश निषाद ,मीडिया प्रभारी राजेश पटेल, कार्यक्रम में मंडल संयोजक शंभू दास मानिकपुरी  एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *