टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद कांस्य
पदक जीता है पुरुष हॉकी में भारत की शानदार जीत पर सभी भारतवासियों को गर्व है भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने दो गोल किए तो भारत के लिए रुपिंदर, हार्दिक, हरमनप्रीत ने एक-एक गोल किए ओलंपिक पुरुष हॉकी मैच में भारत ने 41 साल बाद मेडल जीतकर देश को खुशी दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
कहा कि यह प्रफुल्लित भारत है हमें हमारी हॉकी टीम पर बहुत गर्व है क्योंकि यह प्रेरित भारत है प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नया भारत आत्मविश्वास से भरपूर है तो वहीं उन्होंने हॉकी टीम को ढेर सारी बधाई दी हॉकी टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद पंजाब अमृतसर सहित पूरे देश में जश्न का माहौल है 41 साल बाद हॉकी में मेडल भारत लेकर आया है इस वजह से हर भारतवासी अपने आपको गर्वित महसूस कर रहा है
