परिवर्तन एक आशा की किरण द्वारा ऑनलाइन सावन क्वीन कॉन्टेस्ट किया गया आयोजित, विभिन्न राज्यों से महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग

बिलासपुर —- परिवर्तन एक आशा की किरण द्वारा आयोजित ऑनलाइन सावन क्वीन कॉन्टेस्ट में देश के विभिन्न राज्यों से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से महिलाएं शामिल हुईं। परिवर्तन एक आशा की किरण एक ऐसा संगठन है जो महिलाओं और बच्चों के विकास और उत्थान के लिए काम करता है। इस संगठन की संस्थापिकाएं किरण पाठक और प्रीति ठक्कर द्वारा महिला एवं बाल विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, जिनमें ऑनलाइन सावन क्वीन कॉन्टेस्ट भी शामिल है।

इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति द्वारा सावन के महत्व और इसके दौरान किए जाने वाले कार्यों को दर्शाया। इस प्रतियोगिता के विजेता कुछ इस तरह हैं:

  • सावन क्वीन: शेफाली पांडोले (इंदौर मध्यप्रदेश)
  • रेनी क्वीन: शिल्पा अग्रवाल (बिलासपुर)
  • मॉन्सून क्वीन: विनिता जैन (भिलाई)
  • बेस्ट मेसेज: मोनिका अग्रवाल (कोरबा)
  • बेस्ट प्रेजेंटेशन: दिव्या कौशल पोपट (यवतमाल महाराष्ट्र)
  • बेस्ट क्रिएशन: योगमाया कुल्हारी (बिलासपुर)
  • बेस्ट गेट अप: मेनका जैन (भिलाई)
  • बेस्ट शिवा डिव्होशन: कोमल मेवलानी (बिलासपुर)
    इस आयोजन में वसुधा शर्मा और पूजा शुक्ला का विशेष सहयोग रहा। परिवर्तन एक आशा की किरण द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए विकास के अवसर प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाती है। इस संगठन के माध्यम से, महिलाएं और बच्चे अपने सपनों को पूरा करने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *