बिलासपुर —- सर्वश्रेष्ठ स्कूल वहीं होता है जो पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ बच्चों को बाहरी दुनिया का भी ज्ञान करायें जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों के अलावा जुलाजिकल गार्डन आदि की सैर शामिल होती हैं परन्तु शहर का एक ऐसा स्कूल जिसने अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का चहुंमुखी विकास का जिम्मा उठाया है इसी के मद्देनजर शैक्षणिक भ्रमण के लिए मॉडर्न एंड मॉरल अकादमिक पब्लिक स्कूल द्वारा छात्र-छात्राओं को कानन

पेंडारी जूलॉजिकल पार्क ले जाया गया, जहां बच्चों ने अपने किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया में जाकर अपनी पठन सामग्री और वास्तविकता के बीच तालमेल बिठाया और प्रकृति को नज़दीक से देखकर अपनी शिक्षण पद्धति को रोचक और सार्थक बनाया कानन पेंडारी का भ्रमण कर बच्चे बेहद खुश नजर आए इस पूरे टूर कार्यक्रम में शाला की सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा स्कूल के प्रिंसिपल ने सीजीहंट को बताया कि ऐसे टूट कार्यक्रम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और हमारा विघालय ऐसे कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करता रहता है



