*तुम न होते तो जीवन में अंधियारा होता, रोशनी लेकर
तुम आए*
*कार्यक्रम का संचालन उमा बंसल* महासचिव कोरबा ने किया उन्होंने सभी सदस्यों का *स्वागत* किया। *युवा दिवस* के बारे में बताते हुए कहा भारत की उन्नति का मुख्य कारण युवा ही है जिस देश में युवा की संख्या अधिक होती है वो देश निरंतर उन्नति करता है। विश्व युवा दिवस के मौके पर विश्व भर में युवाओं को पहचान दिलाने और उनके कार्यों की सराहना के लिए किया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सोशल, आर्थिक से लेकर राजनीतिक मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी और उनके विचारों पर चिंतन करना होता है।
*पूनम गोयल* ने भजन द्वारा कार्यक्रम का श्री गणेश
किया।
*सुलोचना धनावत, उषा कलानौरिया, भगवती अग्रवाल
, राजबाला गर्ग, पुष्पा अग्रवाल* ने विक्रम साराभाई जी की जीवनी और कार्यों पर प्रकाश डाला।विक्रम अंबालाल साराभाई भारत के एक महान वैज्ञानिक थे। उन्हें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का पितामह माना जाता है। उनमें वैज्ञानिक, प्रवर्तक, उद्योगपति तथा दिव्यदर्शनद्रष्टा के विरल गुण थे। विक्रम साराभाई का जन्म अगस्त 12, 1919 को अहमदाबाद के प्रगतिशील उद्योगपति के संपन्न परिवार में हुआ था।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (इसरो) की स्थापना विक्रम साराभाई ने की थी. … साराभाई ने अंतरिक्ष कार्यक्रम के महत्व पर जोर देते हुए सरकार को समझाया था. जिसके बाद 15 अगस्त 1969 में इसरो की स्थापना हुई।
*डॉ अनीता अग्रवाल* अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया हर मनुष्य को अपने अंदर के युवा को आजीवन जिंदा रखना चाहिए। करोना काल में युवा शक्ति ने आगे आकर अपने अपने स्तर पर *अनगिनत सेवा* कार्य कर शासन और राष्ट्र की मदद कंधे से कंधा मिलाकर की। इन्होंने रक्त, ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल में बेड, भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर,दवाइया अनेक उपयोगी सामग्री समाज द्वारा जरूरत मंदो को उपलब्ध करवाई। *युवा देश की रीढ़ की हड्डी* है, *विश्वास* है आने वाली पीढ़ी की *धरोहर* है इन्हे अपना विशेष ख्याल रखना होगा नियमित योगाभ्यास , पोष्टिक संतुलित आहार, सुव्यवस्थित दैनिक दिनचर्या, जीवन स्टाइल, शराब सिगरेट अन्य नशा से स्वयं को दूर रखना होगा, मेडिटेशन कर शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक रूप से सुदृढ़ बन सतयुग स्थापना के सहभागी बन सकते है।
उन्होंने *छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता* जी के नेक कार्यों पर प्रकाश डाल उसे जीवन में अनुसरण करने की अपील की और मंच के माध्यम से *श्रद्धांजलि अर्पित* की।
*प्रेमलता गोयल* ने आज का इतिहास बताया *तुम न होते तो जीवन में अंधियारा होता, रोशनी लेकर तुम आए*
बिजली ने मानव जाति के विकास में कितना बड़ा योगदान दिया है यह तो हम सभी जानते हैं। बल्ब का अविष्कार करने वाले थॉमस अल्वा एडिसन ने किया आज के दिन उन्होंने 1915 में *टेलीस्क्राइब* का अविष्कार किया.
1908 में हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने बनाया पहला कार मॉडल।
1919 में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।
1981 में आईबीएम ने पेश किया अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर।
1931- में *पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई. 1959 में साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर *राष्ट्रमंडल दिवस* किया गया.
*आभार प्रदर्शन कर विश्व कल्याण की कामना से शांति पाठ* द्वारा महासचिव उमा बंसल द्वारा कार्यक्रम समापन किया गया।
