13 अगस्त 2021 शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा *विश्व अंगदान दिवस ,विश्व लेफ्ट हैंडर दिवस, महर्षि चरक जयंती, नागपंचमी* के उपलक्ष में ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*कार्यक्रम का संचालन उमा बंसल* महासचिव कोरबा ने किया।
कार्यक्रम में इष्ट देवता की फोटो के आगे माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर *पुष्पा अग्रवाल, उषा कलानौरिया, बबली अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, भगवती अग्रवाल* ने भजन प्रस्तुत किए।
*कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ अनीता अग्रवाल* ने अपने उद्बोधन में बताया देश में हर साल 13 अगस्त को *विश्व अंगदान दिवस* मनाया जाता है। इस दिवस को मानने का उद्देश्य अंगदान के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है।इस दिन का मुख्य उद्देश है लोगो का जीवन बचाने के लिए अपने मरणोपरांत अपने स्वस्थ कीमती अंग दान देना है। मौत के बाद अंगदान करने की संख्या काफी कम है। अंगो की अनुपलब्धता के कारण कई लोग मर जाते है। कोरोना काल में हालात और खराब हो गए हैं।डॉक्टरों का कहना है कि *एक व्यक्ति के अंगदान से कई मरीजों* की जान बचाई जा सकती है डॉक्टरों का कहना है कि *एक व्यक्ति* अपना दिल, दो फेफड़े, अग्नाशय (पैंक्रीयाज), दो गुर्दे (किडनी), कॉर्निया (आंखें) और आंत (इंटेस्टाइन) दान करके *आठ लोगों* के जीवन को बचा सकता है। मंच के माध्यम से उन्होंने *सभी सदस्यों* को अंगदान के प्रति जागरूक कर अंग दान का संकल्प फॉर्म भरने का *आहवान* किया *उन्होंने स्वयं मरणोपरांत अपनी देह दान का निर्णय ले संकल्प फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर मानव जीवन की पराकाष्ठा का उद्धरण पेश किया*
अपने उद्बोधन में आगे बताया 13 अगस्त को *विश्व लेफ्ट हैंडर्स डे* बेहद खास दिन के रूप दुनियां के उन १० प्रतिशत लोगों के लिए मनाया जाता है जो राइट नहीं बल्कि अपना लेफ्ट हैंड ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसके पीछे उद्देश्य था कि *बाएं हाथ से काम करने वालों के मन से हीनभावना को दूर किया जा सके*
*उन्होंने 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस* पर आयोजित *हाथियों के संरक्षण और सुरक्षा में हमारी भूमिका* विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता के परिणाम बताया *प्रथम प्रियल गोयल* *द्वितीय नव्या गोयल* और *तृतीय स्थान पर अग्रिम अग्रवाल* रहे।
*सुलोचना धनावत* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया बाए हाथ से जारी करने वाले व्यक्तियों के दिमाग का दाहिना भाग अधिक सक्रिय होता है, जिस वजह से वे अधिक रचनात्मक और तार्किक होते हैं। क्रिएटिव और डिबेट एक्सपर्ट होते हैं। इन लोगो को संगीत और गणित जैसे विषयों में उनका मन अधिक लगता है और वे इन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक अच्छा प्रदर्शन देते हैं।
*उषा कलानौरिया* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *लेफ्ट हैंडर* व्यक्ति खेल में बेहतर प्रदर्शन जीएमए पत्रिका में प्रकाशित शोध के मुताबिक बाएं हाथ का अधिक इस्तेमाल करने वाले लोग।लेफ्ट हैंडर्स माइंड से तेज होते हैं। लेफ्टी लोग टेनिस, बेसबॉल, स्विमिंग और फेंसिंग जैसे गेम में माहिर होते हैं।
*उषा अग्रवाल* ने अपनी अभिव्यक्ति में महान *लेफ्ट हैंडर* के उदहारण दिए जो लेफ्ट हैंडर थे। उनने मुख्य
महात्मा गांधी, सिंकदर महान, हैंस क्रिश्चियन एंडरसन, बिस्मार्क, नेपोलियन बोनापार्ट, जॉर्ज बुश सीनियर, जूलियस सीजर, लुइस कैरोल, चार्ली चैप्लिन, विंस्टन चर्चिल, बिल क्लिंटन, लियोनार्डो द विंची, अल्बर्ट आइंस्टीन, निकोल किडमैन, गैरी सोबर्स, ब्रायन लारा, सौरव गांगुली, वसीम अकरम, जिमी कोनर्स, टाम क्रूज, सिल्वेस्टर स्टेलोन, बीथोवन, एच जी वेल्स, बराक ओबामा आदि ।
*भगवती अग्रवाल* ने बताया हिंदू पंचांग के अनुसार आज नागपंचमी है हमारा भारत वर्ष अखाड़े के नाम से मशहूर है जो आज के ही दिन भारत भर में आयोजित किया जाता है एवं हमारे पूर्वज मामा परिवार भी नागवंश कहलाते हैं तथा ओलंपिक में भारत ने अब तक कुश्ती में 5 पदक किसी व्यक्ति का खेल में सबसे अधिक है जिसमें महिला वर्ग में साक्षी मलिक का रियो ओलंपिक में जीता। वर्तमान टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता रवि दहिया है ।महिला वर्ग में विनेश फोगाट एवं सोनम मलिक भी ओलंपिक बजरंग पुनिया इत्यादि सभी ओलंपिक खेल में गए थे यह सब कुश्ती के खिलाड़ी हैं
*राजबाला गर्ग* ने अपनी अभिव्यक्ति में महर्षि चरक जयंती पर सभी को सुखी व आरोग्य रहने के बारे में आयुर्वेदिक तरीके बताए। उन्होंने बताया आज सावन महीने की पंचमी है। इस दिन लोग नाग देवता की पूजा कर नाग पंचमी मनाते हैं, लेकिन आयुर्वेद के ग्रंथ भावप्रकाश के अनुसार आज के ही दिन आयुर्वेद के महान आचार्य चरक का भी जन्म हुआ था। कहा जाता है कि आयुर्वेद को जानने और समझने के लिए आचार्य चरक के चिकित्सा सिद्धांतों को समझना बहुत जरूरी है। इसलिए आयुर्वेद के चिकित्सकों के बीच आचार्य चरक महत्व सबसे ज्यादा है। चरक आयुर्वेद के पहले चिकित्सक थे, जिन्होंने भोजन के डायजेशन और रोगप्रतिरोधक क्षमता की अवधारणा को दुनिया के सामने रखा।
सभी सदस्यों ने *भगवती अग्रवाल कोरबा का डिजिटल जन्मदिन* मनाया और शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की।
*प्रेम लता गोयल उपाध्यक्ष* ने आज का इतिहास बताया।नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) इतिहास के पन्नों में आज का दिन देश के विमानन उद्योग के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। 1951 में आज ही के दिन भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
1951 में आज ही के दिन भारत में बने पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
*कार्यक्रम में सुलोचना धनावत, उषा कलानौरिया, पुष्पा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, राजबाला गर्ग, बबली अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, भगवती अग्रवाल* व सभी सदस्यों ने भजन और अपनी अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर सफल आयोजन में मुख्य सहभागिता निभाई।
*आभार प्रदर्शन कर शांति पाठ* द्वारा कार्यक्रम समापन किया गया।
