बिलासपुर —कालकर कुंज संघ कार्यालय जूना बिलासपुर में विश्व हिंदू परिषद के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत देहदान संकल्प को लेकर एक प्रेरणादाई कार्यक्रम कराया गया कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव जी ने कहा कि प्रचारक जीवन राष्ट्र सेवा की जीवंत मिसाल होता है उन्होंने महर्षि दधीचि का उदाहरण देते हुए कहा इतिहास बलिदान और परोपकार भारत की सनातन परंपरा है और देहदान इस सेवा भावना की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है

इस अवसर पर देहदान संकल्प लेने वाले प्रचारक लाल बिहारी ने कहा की मृत्यु के बाद भी शरीर का उपयोग मानवता और राष्ट्रहित में होना चाहिए लाल बिहारी सिंह वर्तमान में जशपुर स्थित शारदा धाम प्रकल्प के संयोजक है तथा पूर्व में महाकौशल प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख रह चुके हैं विश्व हिंदू परिषद प्रांत से सेवा प्रमुख मनीष मोटवानी ने कहा की सेवा प्रकल्प के माध्यम से देहदान जैसे कार्य चिकित्सा शिक्षा शोध और समाज सेवा को सीधा लाभ पहुंचाते हैं सिम्स के डॉक्टर नीलेश महोबिया ने बताया कि एनाटॉमी का व्यावहारिक ज्ञान देह अध्ययन से ही संभव है जिससे योग चिकित्सक और उपयोगी शोध तैयार होते हैं कार्यक्रम के अंत में देहदान संकल्प प्रपत्र सिम्स मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को सौंपे गए इस अवसर पर प्रचारक नंदकिशोर शुक्ला ,पुरुषोत्तम पिपरिया ,जिला कार्यवाहक गणपति रॉयल ,विभाग मंत्री राजीव शर्मा ,डॉक्टर संजय, विश्व हिंदू परिषद प्रांत से कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता उपस्थित थे


