हंगर फ्री संस्था ने आजादी के पर्व को जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाकर मनाया

सामाजिक संस्था हंगर बिलासपुर ने 75 वां स्वतंत्रता

दिवस निराश्रित एवं बेघर लोगों के बीच मनाया हंगर फ्री संस्था का शुरू से ही उद्देश्य रहा है कोई भूखा न सोए इसी बात को सार्थक करते हुए हंगर फ्री संस्था ने आजादी के इस महापर्व को गरीब और बेसहारा एवं निराश्रित लोगों के बीच भोजन बूंदी सेव वितरण कर मनाया भोजन वितरण से पहले सभी ने मां भारती के चरण कमलों में पुष्प अर्पित करते हुए उन वीर शहीदों

को याद किया जिन्होंने आजादी में अपनी कुर्बानिया दी इसके साथ ही हंगर फ्री संस्था के संस्थापक संत राम जेठमलानी ने कहा जिस दिन बेघर को घर और भूखे को भोजन आसानी से उपलब्ध होगा वास्तव में उस दिन हमारी स्वतंत्रता सार्थक होगी आज के भोजन वितरण कार्यक्रम में संजय देवांगन, राजा देवांगन, विनीता राव, ख्वाहिश राव, मणिशंकर दुबे, कृष्ण देवांगन तथा संस्था के संयोजक संगम सोनी जी का योगदान रहा