नवागांव हायर सेकेंडरी स्कूल में सायकिल वितरण कार्यक्रम में प्रबल प्रताप जूदेव के साथ ग्रामीण बिलासपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष गायत्री साहू रही उपस्थित

बिलासपुर— शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के तहत सायकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया जहां  मुख्य अतिथि के रूप में प्रबल प्रताप जूदेव , जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल , जनपद अध्यक्ष सूरज भारद्वाज , मंडल अध्यक्ष बजरंग जी ,महराज सिंग नायक , राजेश सूर्यवशी  नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज साहू की  उपस्थिति में  -छात्राओं को सायकल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक छोटा सा कदम बढ़ाया गया।

इस अवसर पर ग्राम नवागांव के विद्यालय के प्राचार्य महोदय सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी बच्चों के चेहरों पर उमंग और उत्साह देखते ही बनी

सायकल वितरण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की विद्यालय तक पहुँच को सुगम बनाना तथा शिक्षा के प्रति उन्हें और अधिक प्रेरित करना है। आशा है कि यह सुविधा उनके अध्ययन में सहायक सिद्ध होगी और वे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहेंगे।

ग्रामीण बिलासपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष गायत्री साहू ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी को मिले इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी इस योजना को गांव गांव तक पहुंचा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *