देवरीखुर्द में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन, बोल बम सेवा समिति का श्रद्धालुओं को आमंत्रण
बिलासपुर। देवरीखुर्द स्थित गदा चौक में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य शिवरात्रि महोत्सव (चतुर्थ वर्ष) का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति बोल बम सेवा समिति, देवरीखुर्द द्वारा समस्त शिव भक्तों एवं क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रण दिया गया है।
कार्यक्रम के तहत 15 फरवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रुद्राभिषेक एवं भोग वितरण का का कार्यक्रम संपन्न किया गया है
वहीं आज 16 फरवरी 2026 की रात्रि 8:00 बजे से महादेव की इच्छा तक भव्य शिव जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका सुश्री आरू साहू अपनी प्रस्तुति देंगी।
बोल बम सेवा समिति ने बताया कि यह महोत्सव चौथे वर्ष आयोजित किया जा रहा है और हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति, संगीत और श्रद्धा का संगम देखने को मिलेगा।
समिति ने सभी शिव भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना में सहभागी बनने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
शामिल होंगे शहर के दिग्गज नेता और समाज सेवी ।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर देवरीखुर्द में भक्तिमय वातावरण की तैयारी पूरी कर ली गई है और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के प्रमुख राज नेताओं और समाज सेवियों ने क्षेत्र की जनता से शामिल होने की अपील की है ।

