किसान मजदूर महासंघ एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छग प्रदेश अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने कहा है कि इस बजट में किसान मजदूर महिलाओं के लिए कोई भी ठोस योजनाएं और राशि नहीं रखी गई है। बल्कि कुल बजट का 6.7%अर्थात 11515 करोड़ रुपये कर्ज पटाने में जाएगा। किसानों के खाद और धान खरीदी के लिए समर्थन मूल्य+बोनस राशि देने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। साथ ही ग्रामीण विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग में कम राशि देते हुए एवं बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का कोई प्रावधान या योजना शामिल नहीं है। साथ ही महिलाओं को लुभाने के लिए वोट बैंक बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इसके बदले महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए रोजगार परक योजनाएं एवं ट्रेनिंग के प्रावधान रखा जाना चाहिए थे फ्री की रेवड़ी के बजाय।
श्याम मूरत कौशिक
अध्यक्ष किसान मजदूर महासंघ एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज छग बिलासपुर

