बिलासपुर। मंगलवार, 10 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत के नेतृत्व में विधानसभा पहुंचकर सत्र की कार्यवाही को देखा। इस दौरान पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की भव्यता और सुव्यवस्थित व्यवस्था की सराहना की।

जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा देश की सबसे सुंदर और भव्य विधानसभाओं में से एक है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जागरूक जनता लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था विधानसभा की कार्यवाही को देखने और समझने के लिए लगातार रुचि ले रही है, जो लोकतंत्र की मजबूती का परिचायक है।
इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी वित्त मंत्री आदरणीय श्री ओ.पी. चौधरी जी से सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश के विकास एवं किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।
इस दौरान जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, जिला महामंत्री श्री दिनेश कौशिक, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र चंद्राकर, श्री राजकमल साहू, श्री शिव कोरी, श्री राकेश भोसले, श्री योगेश्वर कौशिक, श्री जी. अनंत, श्री सुरेश तिवारी, श्री श्रीकांत सोनी, श्री विनोद श्रीवास सहित किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

