ग्राम पंचायत पड़रिया में “विकसित भारत जी राम जी” कार्यक्रम आयोजित

तखतपुर — विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रिया में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा “विकसित भारत जी राम जी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य दिलीप तोलानी ने भी अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना तथा अन्य किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है और ग्रामीण क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ यादव तथा जिला कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा मयंक पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मयंक पांडे (किसान मोर्चा तखतपुर महामंत्री), सोनू राम यादव (युवा मोर्चा तखतपुर कोषाध्यक्ष), दुर्गेश मरावी (सरपंच पड़रिया), हेमचंद पाली (पंच), मंतोष पाल, सुनील पटेल, संजय टंडन, मनोज दुबे, रूपेश पटेल, राजेश पटेल, रामगोपाल पाल, परससुख पाली, अजय पटेल, देवा साहू, रामकुमार पाल, मगध राम पाल, बलराम पटेल एवं गजानंद पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *