सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक में निर्णय: 18 मार्च को होगा बाकीमोंगरा इकाई का गठन, पाली में जल्द जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार


बाकीमोंगरा: छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बाकीमोंगरा इकाई की एक महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय बाकीमोंगरा इकाई के विधिवत गठन को लेकर लिया गया, जो आगामी 18 मार्च 2026 को सर्वसम्मति से संपन्न होना तय हुआ है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा कि हमारा संगठन एक निश्चित अधिनियम के तहत चलता है और अनुशासन ही हमारी पहचान है। उन्होंने आगामी प्रदेश स्तरीय चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्द पाली में संगठन का चुनाव आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित होगी। उन्होंने साथियों से अपील की कि वे आपसी सामंजस्य बनाकर पत्रकार और समाज हित में कार्य करें।

प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने अपनी बात एक प्रभावी शायरी के माध्यम से रखी:

अल्फाज़ों के हम राही हैं, कलम ही अपनी पहचान है,
न बिखरें हम टुकड़ों में, इसी में संघ की शान है।

उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि हमें आपसी मतभेदों को त्यागकर एकजुट होना होगा। छोटे-मोटे मनमुटाव हमारी एकता को दीमक की तरह नुकसान पहुँचा रहे हैं। शासन और प्रशासन के सामने एक मजबूत आवाज बनने के लिए हमें अपने गिले-शिकवे इसी मंच पर छोड़कर एक नई ऊर्जा के साथ साथ चलना होगा।

बैठक में प्रदेश सचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष दीपक शर्मा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरत दास महंत ने भी अपने विचार साझा किए और पत्रकारों के गौरव को बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में बाकीमोंगरा इकाई के अध्यक्ष सोनी जी और समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि 18-03-2026 को होने वाले गठन में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति सर्वोपरि होगी। सभी सदस्यों ने इस तिथि पर अपनी सहमति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *