Bilaspur—- दिनांक 20.03.2026 को
सामाजिक संगठन वन्दे मातरम् मित्र मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ,वरिष्ठ विधायक बिल्हा , माननीय धरम लाल कौशिक जी , वरिष्ठ विधायक धरमजीत सिंह जी, माननीय केदार कश्यप, जल संसाधन मंत्री, माननीय सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा से सौजन्य भेंट कर धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के पारित होने पर कोटिशः बधाई एवं शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर बिलासपुर से संगठन के लगभग 26 सदस्य तथा रायपुर से 8 सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमणडल ने विधेयक को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व12/3/2025को धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कानून की मांग को लेकर संगठन के संस्थापक एवं प्रान्ताध्यक्ष महेन्द्र जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया था। संगठन ने सरकार के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए जनहित में ऐसे निर्णयों की निरन्तरता की अपेक्षा जतायी।
उपस्थित सदस्य

बिलासपुर से प्रफुल्ल मिश्रा, सौरभ दुबे, नवीन दुबे, पी.पी. सोनी, श्रीमती क्षमा सिंह, देवेश सिंह, पृथ्वी सहगल, यतीन्द्र नाथ मिश्रा, के.सी. चतुर्वेदी, पार्थ मुखर्जी, आर.एस. पाण्डेय,एस एल भट्ट,महेश भार्गव, सहित अन्य मित्र गण एवं रायपुर से अंजू शुक्ला, डॉ. ज्ञानेश सिन्हा, सुरेन्द्र जैन, कुण्डू, पटेल आदि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने अंग वस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री के साथ सभी का हृदय से धन्यवाद देते आभार ब्यक्त किये।
माननीय मुख्यमंत्री जी से ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रसारण माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देश के परिपालन तथा खुले में मांस विक्रय के लिये भी कठोर कानून लाने हेतु दिये गये ज्ञापन को भी संज्ञान में लेने के लिए अनुरोध किया।


