नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी का बिलासपुर आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

बिलासपुर। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के प्रथम बिलासपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बिलासपुर में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत से अभिभूत श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि “भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के आत्मीय स्वागत से मैं अभिभूत हूँ। सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तथा युवा साथियों के उत्साहपूर्ण अभिनंदन से मुझमें भी पार्टी संगठन, प्रदेश एवं देश के लिए राज्यसभा सांसद के रूप में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने हेतु नई ऊर्जा का संचार हुआ है। महिला साथियों का विशेष आभार व्यक्त करती हूँ। बिलासपुर की माँ महामाया माई की पावन धरती पर नवरात्रि के शुभ अवसर पर पहुँचना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।“

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को राज्यसभा में मजबूती से उठाने का कार्य करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद श्रीमती वर्मा जी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पाठक, श्रीकांत सहारे, दीपक साहू, रितेश अग्रवाल, विभा गौरहा, सुषमा सिंह, सुधा गुप्ता, रीना गोस्वामी, रीता भामरा, पूजा खत्री, मीना गोस्वामी, कविता वर्मा, किरण सिंह, शोभा कश्यप, कुंतल ताम्रकार, सुमन साहू, गायत्री साहू, रूख्मणी सोनी, गायत्री साहू, दीपशिखा यादव, चंचल कुशवाहा, वंदना तिवारी, निरजा सिन्हा, मिनाक्षी बोमार्डे, संतोषी देवांगन, उषा भांगे, दुर्गा अहिरवार, संतोषी देवांगन, सुमन यादव, महर्षि बाजपेयी, राजकमल कश्यप, विवेक ताम्रकार, योगेश देवांगन, स्वर्णिम तिवारी, गुलशन खाण्डेकर, संस्कार सोनी, राहुल सिंह, देवाशीष दत्ता, आदर्श बेरिया, अमन सोनी, सिद्धार्थ यादव सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *