18वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर तलवारबाजी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में, किया जा रहा है, यह प्रतियोगिता पैरा ओलंपिक समिति ऑफ इंडिया, के तत्वावधान में आयोजित होगी,
छत्तीसगढ़ प्रदेश तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष डी आर साहू, एवम सचिव दीपक साहू IWAS रेफरी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के चयनित खिलाड़ी जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं, छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं पुरुष वर्ग – हरिहर सिंह राजपूत, आशीष पटेल, बिरेंद्र नवरंग, गणेश, महेंद्र साहू, एवं महिला वर्ग – स्वाति साहू, रामफूल मांझेसकर, सेता साहू, रोहिणी साहू, उत्तरा नवरंग शामिल है,
इन सभी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय वर्गीकरण (National Classification) हो चुका है और ये फॉइल, एपी और साबर (Foil, Epee, Sabre) इवेंट्स में भाग लेंगे, टीम अधिकारी – कोच: सूरज साहू, टीम मैनेजर: मोहित राम, टेक्निकल ऑफिसर: विवेक कुमार यादव शामिल है, विशेष उपलब्धि इस प्रतियोगिता में पैरा ओलंपिक समिति ऑफ इंडिया द्वारा, दीपक साहू को रेफरी, तथा विवेक कुमार यादव को, ऑफिशियल के रूप में चयनित किया गया है, जो छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है,
छत्तीसगढ़ प्रदेश तलवारबाजी संघ के संघ रक्षक डी.आर. साहू एवं किरण साहू ने टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।
छत्तीसगढ़ टीम से इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है, खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

