बिलासपुर शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में खुलकर सामने आई कांग्रेस की गुटीय राजनीति

मस्तूरी विधानसभा के गिद्पुरी में कांग्रेस के सम्मान

कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को नहीं किया गया आमंत्रित बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के गिद्पूरी में कांग्रेस के सम्मान कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि कांग्रेस के नवनियुक्त निगम मंडल के अध्यक्ष एक ओर जहां जा रहे हैं वहीं लगातार निर्माण कार्यों की घोषणा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की सरकार 3 साल के कार्यकाल में विश्व बैंक से करोड़ों अरबों का कर्ज लेकर प्रतिवर्ष 5000 करोड़ सिर्फ ब्याज की अदा कर रही है ऐसे में क्या निगम मंडल के अध्यक्षों द्वारा किए जा रहे घोषणा महज घोषणा ही बनकर रह जाएगी हाल ही में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने गिद्पुरी दौरे के दौरान पटेल समाज के आस्था का केंद्र चतुर्भुजी को पर्यटन स्थल बनाने का झूठा आश्वासन देकर धार्मिक भावनाओं से खेलने की कोशिश की है जो कांग्रेस के रीति नीति का पटाक्षेप कर रही है कृष्णमूर्ति बांधी ने कहां जिले के बिलासपुर शहर में पार्टी के विधायक को पार्टी के नेताओं द्वारा ही तवज्जो नहीं दी जा रही है ठीक इसी तर्ज पर मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस में भी गुटी राजनीति हावी है जिसका जीता जागता प्रमाण गिद्पुरी में आयोजित कांग्रेस के सम्मान कार्यक्रम में साफ नजर आया निगम मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष के सम्मान कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित नहीं किया गया जो पार्टी में व्याप्त गुटबाजी को प्रदर्शित कर रहा है ज्ञात हो कि बिलासपुर नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष का सम्मान समारोह मस्तूरी ब्लाक के ग्राम पंचायत के गिद्पुरी में आयोजित किया गया सम्मान समारोह में अपने ही ब्लॉक के अध्यक्ष कार्यकर्ता गणों को ही अनदेखा किया गया सम्मान समारोह कार्यक्रम में आसपास की महिला एवं पुरुषों को बुला लिया लेकिन अपने ही ब्लॉक के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने में कांग्रेस नेता कतई नहीं चुके ब्लॉक अध्यक्ष ने मंच के माध्यम से सामने ही आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम के बारे में हमें किसी ने भी जानकारी दी ही नहीं पूछने पर जानकारी मिली तब इस कार्यक्रम में शामिल हुए ब्लाक अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बड़े बड़े पद में हैं और मैं कहना चाहता हूं कि आप लोगों ने जितना पहले मेहनत की संगठन में रहकर उसी मेहनत के बल पर कांग्रेस की सरकार बनी उस संगठन का सम्मान करें आप सभी से मैं मंच के माध्यम से विनती करता हूं कि संगठन को इज्जत सम्मान देने की व्यवस्था करें जैसे भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ता गणों का इज्जत व मान सम्मान करती है उसी से संगठन को सम्मान मिलता है आप बड़े-बड़े पदों में है जहां भी जाइए वहां के संगठन को सम्मान दीजिए तो यह बहुत अच्छा रहेगा नहीं तो दिक्कत होगा मैं आप सभी का सम्मान करता हूं और यही चाहूंगा कि आने वाले समय में विशेष ध्यान देंगे