बिलासपुर —- मंगलवार 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 38/39 मन्नू चौक (तात्याटोपे )में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाबासाहेब के विचार सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मार्ग पर हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का अद्वितीय उदाहरण है।
इस अवसर पर बिलासपुर जिला शहर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष भाई देवशीष दत्ता जी, अनुसूचित जाती के पूर्वी मंडल अध्यक्ष बड़े भाई नितेश बोले (गप्पू ) जी . स्वप्निल बलहाल जी (मीडिया प्रभारी पूर्वी मंडल ) राहुल अरोरा जी (मंत्री मंडल) अभिषेक घोरे जी ( सोशल मीडिया प्प्रभारी )सहित सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

