छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। महतारी गौरव वर्ष के रूप में घोषित इस अवधि में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को नई गति देने के उद्देश्य से बड़ी बजट घोषणाएँ शामिल की गई हैं।
महतारी सदन निर्माण के लिए 75 करोड़
महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने महतारी सदन के निर्माण पर जोर दिया है। अब तक 368 महतारी सदन स्वीकृत किए जा चुके हैं जिनमें से 137 का निर्माण पूर्ण हो चुका है
इन सदनों में महिलाओं के लिए सलाह, कानूनी परामर्श, कौशल विकास, आश्रय और सहायता सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
75 करोड़ रुपये का यह प्रावधान महिलाओं की सुरक्षा संरचना को मजबूत बनाने की बड़ी पहल माना जा रहा है।
महतरी गौरव वर्ष — महिला सम्मान व आत्मनिर्भरता को समर्पित
राज्य में इस वर्ष को महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती के रूप में मनाया जा रहा है।
सरकार का उद्देश्य महिलाओं को परिवार, समाज और रोजगार—हर स्तर पर सशक्त बनाना है।
योजनाओं में स्वास्थ्य सेवाएँ, पोषण सुधार और कौशल प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी गई है।
आंगनवाड़ी संचालन के लिए 800 करोड़
बच्चों और महिलाओं की पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने 800 करोड़ रुपये का बड़ा प्रावधान किया है।
इससे भवन, उपकरण, प्रशिक्षण और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं में सुधार होगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कामकाज को और प्रभावी बनाया जाएगा।
पूरक पोषण आहार हेतु 650 करोड़
बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण स्तर को बेहतर करने के लिए पूरक पोषण आहार कार्यक्रम पर 650 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
इस राशि से पौष्टिक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
पोषण स्तर सुधारने में यह योजना ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों की बड़ी सहायता बनेगी।
कुपोषण मुक्ति व पोषण अभियान के लिए 235 करोड़
राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने लक्ष्य के साथ पोषण अभियान को 235 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।
बच्चों में कुपोषण की दर कम करने, स्वास्थ्य जांच, विकास मापन और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा।
यह अभियान मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इन सभी बातों के लिए और राज्य के बेहतर विकास के लिए एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कोटि-कोटि धन्यवाद कहा


