परिवर्तन- एक आशा की किरण’ द्वारा ‘जल ही जीवन’ विषय पर राष्ट्रीय ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित

‘परिवर्तन – एक आशा की किरण’ के आयोजक किरण पाठक और प्रीति ठक्कर द्वारा ‘जल ही जीवन है’ विषय पर ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ड्राइंग के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और आने वाली पीढ़ियों को जल के महत्व से अवगत कराना था। आयोजकों ने बताया कि जल बचाकर ही हम भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

इस अभियान में वाराणसी, इंदौर, शाहजहांपुर, बेंगलुरु,बसंतपुर,सकती, भाटापारा, अकोला, दुर्ग-भिलाई, नागपुर, बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, सक्ती, भाटापारा, कलकत्ता, दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों से 100 से अधिक महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में खास उत्साह देखने को मिला।

इस प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे –

आयु वर्ग: 5 से 8 वर्ष

  • प्रथम स्थान : जफीरा यादव – सक्ती, जागेश कुमार साहू – बसंतपुर
  • द्वितीय स्थान : लाव्या राठौर – सक्ती, वेदांश सिंह – बिलासपुर
  • तृतीय स्थान : पूर्विका ठाकरे – मध्य प्रदेश, चित्रांगना साहू – कवर्धा

आयु वर्ग: 9 से 12 वर्ष

  • प्रथम स्थान : कोयना पटेल – रायगढ़, श्रिया अग्रवाल – दुर्ग
  • द्वितीय स्थान : आराध्या केशरवानी – बिलासपुर, निमिता जैन – भिलाई
  • तृतीय स्थान : श्रेया सक्सेना – बिलासपुर, अद्विका गुप्ता – दुर्ग

स्पेशल प्राइज : तनिष्का धरमानी, शादान बक्श

‘परिवर्तन – एक आशा की किरण’ द्वारा आयोजित इस ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से ‘जल है तो कल है’ इस संदेश को घर-घर पहुंचाने का काम किया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने में वसुधा शर्मा,अंजली दुबे,रौनक ठक्कर,इशिता, अनाया वर्मा, हंसिका जीवनानी,चिराग मोटवानी,स्वर्णकार,नायरा केडिया, कियान आचार्य आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *