जागृति महिला मंडल की बहनों ने मनाया सावन उत्सव हरे परिधान में दीया हरियाली का संदेश चुनी गई सावन सुंदरी

सावन का महीना लगते हैं प्रकृति में चारों तरफ

हरियाली छा जाती है और सावन लगते ही सनातन धर्म के त्योहारों की शुरुआत हो जाती है इन त्योहारों में सबसे पहले आता है सावन lसावन उत्सव को महिलाएं बहुत ही उत्साह से मनाते हैं इसी कड़ी में दीनदयाल कॉलोनी में रहने वाले जागृति महिला मंडल की बहनों ने सावन उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया इस उत्सव को मनाने के लिए महिलाओं ने हरे रंग के परिधान ही

धारण किए थे जो इस बात का प्रतीक है कि हमारी प्रकृति भी सावन में हरी हो जाती है और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक माना गया है इस सावन उत्सव को मनाते समय महिलाओं ने ढेर सारे गेम खेलें इन गेम में प्रथम द्वितीय तृतीय आने पर महिलाओं को सम्मानित किया गया इसके साथ ही महिलाओं ने सावन के गीत पर जमकर ठुमके लगाए क्योंकि सावन का महीना और सावन उत्सव था तो महिलाओं ने भरपूर श्रंगार किया

हुआ था और इसी श्रृंगार की वजह से जागृति महिला मंडल की बहनों ने अपने बीच से एक सावंत सुंदरी को भी चुना सुनीता दुबे को सावन सुंदरी का खिताब दिया गया इस पूरे कार्यक्रम में पूर्णिमा शर्मा ,सुनीता दुबे, मिथलेश साहू, श्यामा कुशवाहा, कल्याणी, निशा त्रिपाठी, रामेश्वरी पांडे, सविता तिवारी, गुड़िया यादव, बर्मा आंटी, ममता सिंह, सपना सिंह, नीरू जैन, संध्या पांडे, देवांगन आंटी, सभी उपस्थित थे जिन्होंने सावन उत्सव का जमकर आनंद उठाया