उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के लिए लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल को मिले 28 अवार्ड

बिलासपुर —सेवा कार्यों के लिए लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल को 28 अवार्ड मिला बिलासपुरः अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था लाइंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी की शाखा लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल को उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा गतिविधि के लिए अलग - अलग में 28 अवार्ड से सम्मानित किया गया। रीजन 4 जोन 1 के अंतर्गत सम्मानित किया गया है।

इन गतिविधियों की रिपोर्टिंग रीजन चेयरपर्सन के माध्यम से पोर्टल पर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी की गई थी। कान्फ्रेंस में क्लब के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन करने वाले सभी क्लब को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन विजय अग्रवाल विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रीक्ट गवर्नर प्रथम एमजेएफ लायन रिपु दमन पुसरी एवं , विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय लायन पवन मलिक थे। इस दौरान पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन जसपाल सिंह होरा, लायन प्रीति पाल बाली, एमजेएफ लायन दिलीप भंडारी, जोन 1 चेयरपर्सन लायन श्वेता शास्त्री, रीजन सचिव लायन अर्चना तिवारी, रीजन एडवाइजर एमजेएफ लायन नितिन सलूजा मौजूद थे। क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. लव श्रीवास्तव, सेक्रेटरी लायन सुषमा तम्बोली, ट्रेजर लायन संतोष आचारी के साथ क्लब के सदस्य एमजेएफ लायन डॉ. पी. के. शर्मा, एमजेएफ लायन डॉ. कुश श्रीवास्तव, एमजेएफ लायन डॉ. अवनीश त्रिपाठी, लायन उत्तम उपाध्याय, लायन नरेंद्र सिंह चंदेल, लायन सुबोध नेमा, लायन डॉ. आर. के. यादव, लायन शायरा बानो, लायन ममता साहू, लायन नरेंद्र साहू, लायन प्रकाश जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *