तखतपुर — भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न मंडलों के लिए मंडल संगठन प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश, संभागीय मार्गदर्शन एवं जिला कोर ग्रुप की अनुशंसा के आधार पर की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग संगठन प्रभारी एवं सहप्रभारी की सहमति तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह के अनुमोदन पश्चात यह नियुक्तियां घोषित की गई हैं।
भाजपा संगठन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नव नियुक्त संगठन प्रभारियों एवं सहप्रभारियों को अपने-अपने मंडलों में बूथ सशक्तिकरण, सक्रिय सदस्यता, संगठनात्मक बैठकें, कार्यकर्ता समन्वय, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
तखतपुर विधानसभा अंतर्गत नियुक्तियां इस प्रकार हैं —
तखतपुर मंडल
संगठन प्रभारी – श्री संतोष कौशिक
सहप्रभारी – श्री ईश्वर देवांगन
सकरी मंडल
संगठन प्रभारी – श्री दिनेश राजपूत
सहप्रभारी – श्री सतीश सोनकर
काठाकोनी मंडल
संगठन प्रभारी – श्री श्याम सिंह ध्रुव
सहप्रभारी – श्री हरप्रसाद कौशिक
गनियारी मंडल
संगठन प्रभारी – श्री अश्वनी शर्मा
सहप्रभारी – श्री योगेश गुप्ता
विजयपुर मंडल
संगठन प्रभारी – श्री कृष्ण कुमार साहू
सहप्रभारी – श्री उत्तरा कश्यप
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन की रीढ़ बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है और संगठन प्रभारियों की यह नई टीम पार्टी की विचारधारा एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नियुक्त पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता के साथ संगठन कार्य में जुटने का आह्वान किया।
नवनियुक्त संगठन मंडल प्रभारीयों एवं सह प्रभारीयों ने शीर्ष नेतृत्व एवं तखतपुर के यशस्वी विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया l
वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नव नियुक्त संगठन प्रभारियों एवं सहप्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में भाजपा को व्यापक सफलता प्राप्त होगी।
घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है


