Bilaspur —– होटल रेड डायमंड्स, तोरवा में Apollo Hospital Bilaspur द्वारा Bilaspur Ladies Circle 144 एवं Bilaspur Round Table 283 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल कैंसर जागरूकता एवं नि:शुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं इस कैंसर जागरूकता शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श हुए।
पिंक रिबन जागरूकता अभियान के तहत विशेष आयोजित
यह कार्यक्रम पिंक रिबन जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं आमजन के बीच कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच को प्रोत्साहित करना है। आयोजन के दौरान कैंसर के लक्षण, रोकथाम, प्रारंभिक जांच एवं उपलब्ध उपचार पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इस मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ शिविर में महिलाओं ने अधिक उठाया इस कैंसर जागरूकता शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जहां महिलाओं को—
कैंसर जांच
महिला स्वास्थ्य परीक्षण
सामान्य स्वास्थ्य परामर्श
डायग्नोस्टिक स्क्रीनिंग
जैसी सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।
समाजसेवी संगठनों की सराहनीय पहल
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाना और कैंसर जैसे गंभीर रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में ऐसे और भी जन–हितैषी आयोजन किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य और जागरूकता की रोशनी पहुँच सके।
इस स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे ने शहर विधायक अमर अग्रवाल को धन्यवाद कहा

