वार्ड 29 में कांग्रेस की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर


बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव के अंतर्गत संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 तारबहार से कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत वार्ड की जनता के विश्वास और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों की जीत है। समर्थकों ने शेख आजम को फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

जीत के उपलक्ष्य में आयोजित जश्न कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि शेख आजम की जीत से वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।
कांग्रेसजनों ने इस जीत को संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *