भाजपा की मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापक जनसंपर्क एवं सेवा अभियान चलाने का आह्वान
तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार सकरी मंडल की जून माह की मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक 6 जून को बहतराई शक्ति केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष एवं सकरी मंडल संगठन प्रभारी दिनेश राजपूत “गुरूजी” मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री राजपूत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 6 जून से 23 जून तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण, घर-घर संपर्क अभियान, जैविक खेती कार्यशाला, सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रमों को निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक आयोजित किया जाए तथा सकरी मंडल के सभी बूथों में बूथ समितियों का गठन शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर नियमित संगठनात्मक बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया।

जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. माधवी वस्त्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्माण का संदेश दिया।
जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबिका साहू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और संगठन की भावना के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष रवि मेहर ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से होती है। सभी कार्यकर्ता बूथ गठन, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करें।
बैठक में मंडल महामंत्री तुलसी कौशिक, अमर गुप्ता, राजेश देवांगन, मंडल सह प्रभारी सतीश सोनकर, जिला महामंत्री राज कश्यप, निलेश सिंह ठाकुर, सरपंच सुनीता जी, जनपद सदस्य जया जलेश्वर जी, बीरज यादव, संदीप श्रीवास, मनोज साहू, रानू सिदार, शुक्ला जी, यादव जी, पटेल जी, साहू जी, छतौना सरपंच कौशिक जी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


