*कलयुग की नारी तीनों लोक में अपनी पहचान बना चुकी है*
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आज 26 अगस्त 2021 गुरुवार को *अंतर्राष्ट्रीय डॉग दिवस, अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस, राष्ट्रीय गॉट चेक्ड डे, नेशनल वेब मिस्ट्रेस डे, नेशनल चेरी पॉप्सिकल डे, भारतरत्न सम्मानित मदर टेरेसा की जन्मतिथि* पर गूगल मीट पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम का श्री गणेश एडवोकेट मीरा अग्रवाल ने गणेश वंदना, पुष्पा अग्रवाल, उषा कलानोरिया ने पितरों जी के भजन से किया।
*हेमलता मित्तल* ने नारी महत्व उनकी स्तिथि पुरातन और आधुनिक काल में पर स्वरचित कविता गान कर अपने स्वागत उद्बोधन से मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हे डिजिटल मंच पर आमंत्रित किया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि किशोर धनावात* ने कृष्ण राधा भजन प्रस्तुत कर महिला समानता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।सभी बहनों को संबोधित कर बताया नारी ही श्रृष्ठी की सृजनकर्ता है नारी से ही नर है।नारी हर रूप में पूजनीय है वे हर परिवार की धुरी है।
कार्यक्रम की *अध्यक्षा डॉ अनीता अग्रवाल* ने सभी का स्वागत किया *अंतराष्ट्रीय डॉग दिवस* के बारे में बताया ये दिवस डॉग की प्रति वर्ष रेस्क्यू करने की संख्या ज्ञात करने के लिए मनाई जाती है।
*नेशनल गॉट चेक्ड डे* के बारे में बताया ये दिन स्वयं के स्वस्थ के प्रति जागरूक हो ख्याल रखने के लिए मनाया जाता है जिससे सभी नियमित दिनचर्या, योग, व्यायाम से स्वयं को तंदुरुस्त रख समय समय पर नियमित जांच करवा कैंसर आदि भयावह रोगों से बचाव कर सुरक्षित रह सके।
*नेशनल वेबमिस्ट्रेस डे* के बारे में बताया यह दिवस महिलाओं को वेब डिजाइन के लिए प्रेरित करती है जिससे वे वेबसाइट बना वेब डिजाइन कर आत्मनिर्भर बन सके।
*नेशनल चेरी पॉप्सिकल डे* के बारे में बताया ये एक फ्रोजन जूस है जो अधिकतर लोग पसंद करते है।
*अंतराष्ट्रीय महिला समानता दिवस* पर बताया ये दिवस मनाने से महिलाओं को अपने समानता के प्रति जागरूक करना होता है।सरकार द्वारा हर क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान समानता के लिए हर क्षेत्र में असंख्य योजनाएं ला महिला को समानता का अधिकार दिया जा रहा है। *कलयुग की नारी तीनों लोक में अपनी पहचान बना चुकी है*।
*मंच के माध्यम से भारत रत्न मदर टेरेसा* के जन्म तिथि पर उनके द्वारा सेवा कार्यों का अनुसरण करने का आहवान किया।
*सुलोचना धनावत* ने बताया माता पिता बच्चों को उचित संस्कार देने का प्रयास करें, विशेषकर लड़को को। बच्चों के साथ ऐसे संबंध बनाएं कि हर बात आप से सांझा कर सकें। उन्हें स्वतंत्रता और स्वच्छंदता का अंतर समझाइएं। लड़कियों को ऐसे संस्कार दें कि वह निर्भीक एवं साहसी बने।
*सिया अग्रवाल* ने बताया महिला का अपनी जिंदगी पर खुद नियंत्रण होना चाहिए , देश समाज और परिवार के निर्माण में एक महिला का योगदान पुरूष से कम नहीं होता है , शिक्षित और जागरूक महिलाएं अपने आत्मविश्वास से दुनिया में बहुत कुछ करके दिखा देती हैं इसलिए अब समाज में बहुत तेजी से बदलाव आ रहे हैं ।
*बबली अग्रवाल* ने बताया महिला समानाता दिवस यानी की वुमन इक्वीलिटी डे। जिसे आज यानी 26 अगस्त को मनाया जाता है। कानून की नजर में भले ही महिला और पुरुष को बराबर का अधिकार मिला हुआ हो। लेकिन समाज में अभी भी महिलाओं को लेकर लोगों के मन में दोहरी मानसिकता होती है। उन्हें आज भी पुरूष के बराबर का अधिकार नहीं मिला है।
*उषा कलानौरिया* ने बताया परिदृश्य बदल रहा है| महिलाओं की भागीदारी सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है|’ महिला सशक्तिकरण हो रहा है।
*सरला लोहिया, भगवती अग्रवाल* ने कविता के माध्यम से बताया भारत की प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति में स्त्रियों को उच्च स्थान दिया गया है। स्त्रियों को अर्धांगिनी का दर्जा दिया गया। हमारे समाज में मां का स्थान सर्वोच्च माना गया है। वैदिक काल में स्त्रियों का स्थान पुरुषों के समान था। उनको शिक्षा एवं संपत्ति पर अधिकार था। वह वेद शास्त्रों में पुरुषों के साथ प्रति स्पर्धा करती थी। गार्गी, अनुसुइया एवं मैत्रेयी का नाम आज भी गर्व से लिया जाता है। लड़कियां अपना वर अपनी इच्छा अनुसार चुन सकती थी।
*राजबाला गर्ग, डिंपल अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, सरिता, पूनम गोयल, विनीता सतीश अग्रवाल, पुष्पा भुसानिया, पुष्पा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, हेमलता मित्तल* ने अपनी अपनी अभिव्यक्ति, कविताएं सुनाई।
*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष* ने आज का इतिहास बताया 1910: भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म।1982: नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।2002: दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू हुआ था।
*कार्यक्रम का संचालन उमा बंसल महासचिव कोरबा* ने किया।
आभार प्रदर्शन कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम समापन किया गया।
