डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किये अर्पित

बिलासपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद् एवं देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लागू दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया तथा देश की एकता के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रेरणास्रोत है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना एक सशक्त, समृद्ध और अखंड भारत का था। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश उनके सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटना डॉ. मुखर्जी के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन की मजबूती एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, अमरजीत सिंह दुआ, वाणी राव, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, किशोर राय, संतोष कौशिक, देवेन्द्र कौशिक, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, हनीफ खान, रमेश लालवानी, राकेश लालवानी, शैलेन्द्र यादव, लक्ष्मीनारायण कश्यप, राकेश मिश्रा, एस श्रीनिवास राव, हरीश साहू, सीनू राव, नारायण गोस्वामी, दीपक साहू, योगेश बोले, रिंकू मित्रा, वसी खान, अंकित गुप्ता, निलेश सिंह, महर्षि बाजपेयी, राजकमल कश्यप, अमित सिंह, गुलशन खाण्डेकर, तनुज वोहरा, अंचल दुबे, स्वर्णिम तिवारी, गप्पू बोले, सन्नी केसरी, अमर रूपानी, अनिल चौहान, रीना गोस्वामी, लोकेश्वरी राठौर, प्रतिभा मिश्रा, वंदना तिवारी, सुमन यादव, कृति झा, संध्या चौधरी, पूनम शुक्ला, ज्योति मिश्रा, पूनम श्रीवास, कमला शुक्ला, पूजा खत्री, अपराजिता सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *