छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4 वर्ष 2026 प्रारंभ

छत्तीसगढ़ के माटी का गौरव ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 वर्ष 2026 प्रारंभ हो चुका है। विगत 3 वर्षों में इस अभियान ने 27 लाख 92 हजार भारतीय सैनिकों को छत्तीसगढ़ की मिट्टी से तिलक कर रक्षा-सूत्र सेना मुख्यालय तक निशुल्क पहुंचाया हैं। इस वर्ष अभियान का संरक्षकगण है। माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी, माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु साय जी, माननीय विधानसभा प्रमुख डॉ रमन सिंह जी,माननीय उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री अरुण साव जी , माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ श्री गजेंद्र यादव जी, आदरणीय महिला बाल विकास मंत्री

श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, माननीय मंत्री महोदय लखन लाल देवांगन जी,डॉ विनोद तिवारी जी एवं श्री महेंद्र जैन जी हैं। केंद्र में इस अभियान का प्रतिनिधित्व करेंगे छत्तीसगढ़ के केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी और इस अभियान के अध्यक्षता कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के रक्षक, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी। अभियान माननीय संगठन मंत्री श्री पवन सहाय जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी के मार्गदर्शन से विगत तीन वर्षों से सफल रहा है। पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” के देश में शहीद परिवारों और पूर्व सैनिक परिवारों के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क कार्य करता है और इसके प्रधान संरक्षक परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव जी एवं परमवीर चक्र विजेता कप्तान बाना सिंह जी है। कार्य समिति प्रभारी आदरणीय महिला बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ श्रीमती

लक्ष्मी राजवाड़े जी, श्रीमती विभा अवस्थी जी, “सिपाही शक्ति” की सभी वीरांगनाएं (पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” महिला प्रकोष्ठ), सभी महिला संगठन प्रमुख, सभी आंगनबाड़ी की बहने। यह सूचना पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा “अध्यक्ष” एवं ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह राणा द्वारा दी गई है।
इस अभियान में हर साल छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे और जनमानस “सिपाही रक्षा-सूत्र” बनाते हैं।
बनाने की विधि:- एक साधारण लिफाफे में अपने आंगन की एक चुटकी मिट्टी एक राखी एवं सैनिकों के लिए चिट्ठी लिखते हैं और अपनी भावनाएं प्रकट करते हैं। “की भैया आप हमारे और हमारे देश की रक्षा करते हो, रक्षाबंधन पर यह “सिपाही रक्षा-सूत्र” अपने हाथ में बांध लेना और हमारे और हमारे देश की रक्षा करना। पत्र में लोग अपना पता या टेलीफोन नंबर लिखकर उसे लिफाफे के अंदर बंद कर देते हैं। और सैनिक सीमाओं से उन पत्रों का उसे पत्ते पर जवाब देते हैं। इन सभी

लिफाफों को स्कूलों, सामाजिक संगठनों, महिला कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्र किया जाता है। और जिला परियोजना अधिकारी, जिला तथा शिक्षा अधिकारी द्वारा “ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र” के मार्ग में संग्रहण केंद्रों तक पहुंचाया जाता है। इन सभी “सिपाही रक्षा-सूत्रों” को पूर्व सैनिक संगठन सिपाही, पूर्व सैनिक महासभा के द्वारा सड़क के मार्ग से निशुल्क सेना मुख्यालय पहुंचाया जाता है। हर साल इस अभियान का भारतीय सेना द्वारा भव्य स्वागत सेना मुख्यालय में माननीय रक्षा राज्य मंत्री एवं उप सेनाध्यक्ष की उपस्थिति में होता है। इस वर्ष “ऑपरेशन सिपाही रक्षा -सूत्र” का स्वागत माननीय रक्षा मंत्री , माननीय रक्षा राज्य मंत्री, शौर्यवान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एवं शौर्यवान सेना प्रमुखों द्वारा किया जाना है। सभी स्कूल अपने जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करेंगे। स्काउट गाइड अपने प्रमुखों से संपर्क करेंगे एवं महिला समूह महिला बाल विकास जिला परियोजना अधिकारी के माध्यम से अभियान के संपर्क में आएंगे।

अभियान मार्ग (संग्रहण केन्द्र) दिनांक की सूचना।
छत्तीसगढ़
*3 अगस्त 2026 दंतेवाड़ा मां दंतेश्वरी जी के मंदिर से प्रारंभ, संग्रहण कार्यक्रम।
*3 अगस्त 2026 जगदलपुर, संग्रहण कार्यक्रम।
*3 अगस्त 2026 कोंडागांव आगमन एवं रात्रि विश्राम।
*4 अगस्त 2026 कोंडागांव संग्रहण कार्यक्रम।
*4 अगस्त 2026 कांकेर संग्रहण कार्यक्रम।
*4 अगस्त 2026 राजिम संग्रहण कार्यक्रम।
*4 अगस्त 2026 रायपुर आगमन एवं रात्रि विश्राम।
*5 अगस्त 2026 रायपुर संग्रहण कार्यक्रम।
*5 अगस्त 2026 दुर्ग भिलाई संग्रहण कार्यक्रम।
*5 अगस्त 2026 राजनंदगांव आगमन एवं रात्रि विश्राम।
*6 अगस्त 2026 राजनंदगांव संग्रहण कार्यक्रम।
*6 अगस्त 2026 खैरागढ़ संग्रहण कार्यक्रम।
*7 अगस्त 2026 बेमेतरा आगमन और रात्रि विश्राम।
*7 अगस्त 2026 बेमेतरा संग्रहण कार्यक्रम।
अगस्त 2026 कवर्धा संग्रहण कार्यक्रम।
*7 अगस्त 2026 लोरमी संग्रहण कार्यक्रम।
*7 अगस्त 2026 तखतपुर संग्रहण कार्यक्रम।
*10 अगस्त 2026 अकलतरा संग्रहण कार्यक्रम।
*10 अगस्त 2026 जांजगीर संग्रहण कार्यक्रम।
*10 अगस्त 2026 खरसिया संग्रहण कार्यक्रम।
*10 अगस्त 2026 रायगढ़ आगमन एवं रात्रि विश्राम।
*11 अगस्त 2026 रायगढ़ संग्रहण कार्यक्रम।
*11 अगस्त 2026 शक्ति संग्रहण कार्यक्रम।
*11 अगस्त 2026 चांपा संग्रहण कार्यक्रम।
*11 अगस्त 2026 कोरबा संग्रहण कार्यक्रम, रात्रि विश्राम ‌।
*12 अगस्त 2026 पाली रतनपुर संग्रहण कार्यक्रम।
*15 अगस्त 2026
जनप्रतिनिधियों एवं सैनिकों के साथ भव्य शोभायात्रा उपरांत
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से प्रस्थान।

मुख्य यात्रा कार्यक्रम
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
*15 अगस्त 2026: आगमन एवं रात्रि विश्राम
*16 अगस्त 2026: संग्रहण कार्यक्रम
रांची (झारखंड)
*16 अगस्त 2026: आगमन एवं रात्रि विश्राम
*17 अगस्त 2026: संग्रहण कार्यक्रम
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
*17 अगस्त 2026: आगमन एवं रात्रि विश्राम
*18 अगस्त 2026: दर्शन एवं संग्रहण कार्यक्रम
श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या (उत्तर प्रदेश)
*18 अगस्त 2026: आगमन एवं रात्रि विश्राम
*19 अगस्त 2026: दर्शन एवं संग्रहण कार्यक्रम
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
*19 अगस्त 2026: आगमन एवं रात्रि विश्राम
*20 अगस्त 2026: संग्रहण कार्यक्रम
आगरा (उत्तर प्रदेश)
*20 अगस्त 2026: आगमन एवं रात्रि विश्राम
*21 अगस्त 2026: संग्रहण कार्यक्रम
श्री कृष्ण जन्मभूमि, मथुरा (उत्तर प्रदेश)
*21 अगस्त 2026: आगमन एवं रात्रि विश्राम
*22 अगस्त 2026: दर्शन एवं संग्रहण कार्यक्रम
नई दिल्ली
*22 अगस्त 2026: आगमन एवं रात्रि विश्राम
आगे का कार्यक्रम आपके आदेशानुसार निर्धारित किया जाएगा।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि—
आपके माध्यम से मार्ग में आने वाले सभी राज्यों एवं राष्ट्रवादी जनप्रतिनिधियों को अभियान संबंधी सूचना प्राप्त हो।

यह अभियान देश की जनता को सीधे-सीधे सी से जोड़ता है अतः इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार आपके माध्यम से हो।

‌🇮🇳जय हिंद, जय हिंद की सेना।🇮🇳 ‌

भवदीय,
महेंद्र प्रताप सिंह राणा “अध्यक्ष” पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” पूर्व सैनिक महासभा
संयोजक “ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *