उत्कल बिलास साहित्यिक पत्रिका का विमोचन संपन्न

उत्कल विलास साहित्य संसद मध्य क्षेत्र द्वारा उत्कल विलास साहित्यिक पत्रिका के 10 वे अंक का विमोचन श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण रेलवे परिक्षेत्र में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष राजभाषा आयोग छ. ग., अध्यक्षता श्री करुणाकर बेहरा जी समाज सेवक ओडिआ समाज, समारोह भूषण के रूप न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण वाजपेयी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजेश सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार एवं श्री गोपाल कृष्ण राय ओड़िसा विशेष रूप से उपस्थित थे।

आयोजन की शुरुवात मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया, अतिथियों के स्वागत उपरांत “उत्कल बिलास” साहित्यिक पत्रिका के 10 वे अंक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत डा. विनय कुमार पाठक ने कहां की उत्कल बिलास सिर्फ एक साहित्यिक पत्रिका नहीं है अपितु विभिन्न भाषाओं के कवियों को जोड़ने का एक शशक्त माध्यम भी है, उन्होंने इस भगीरथ प्रयास हेतु प्रधान संपादक श्री बामन चंद्र दीक्षित जी को बधाई भी दिया। समारोह भूषण न्यायमूर्ति डॉ वाजपेयी ने इसे अद्वितीय प्रयास बताते हुए कहां की पत्रिका में हिंदी, छत्तीसगढ़ी और ओडिआ भाषा का समावेश अपने आप में प्रशंसनीय है, ओडिआ समाज के वरिष्ठ समाज सेवक श्री करुणाकर बेहरा ने ऐसी पत्रिका जो सभी रचनाकारों को जोड़कर रखे उसे अनवरत जारी रखने की बात कही, डॉ. बृजेश सिंह ने पत्रिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रिका में विभिन्न भाषाओं का प्रयोग इसे अन्य पत्रिकाओं से अलग बनाता है, श्री गोपाल कृष्ण राय जी ने अपने उद्बोधन में पत्रिका हेतु मिलकर कार्य एवं सहयोग करने की बात कही।

गौरतलब है कि उत्कल बिलास पत्रिका श्री बामन चंद्र दीक्षित जी के सम्पादन में पिछले 10 वर्षों से अनवरत प्रकाशित होते आ रही है, जिसमे हिंदी, ओडिआ के अलावा छत्तीसगढ़ी एवं अंग्रेजी भाषा की रचनाओं का प्रकाशन किया जाता है।

कार्यक्रम में सुश्री सोनाक्षी बेहरा , शौर्या भारत और ओजस्विनी राठौर द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

आयोजन में श्री श्री जगन्नाथ सेवा समाज , ओड़िआ समाज , उत्कल बिलास परिवार , और साहित्य जगत में उल्लेखनीय योगदान हेतु 13 विभूतियों को स्मरणिका प्रदान किया गया और 20 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

विमोचन कार्यक्रम में नगर के साहित्यकारों बामन चंद्र , सुब्रत रथ , दुशासन नायक , गोपाल कृष्ण राय और पंडित गोविंद चंद्र, डॉ राघवेंद्र दुबे , राजेश कुमार सोनार , शत्रुघ्न जैसवानी , शीतल प्रसाद पाटनवार , बालमुकुंद श्रीवास , दिनेश तिवारी , अशोक शर्मा , दीपक दुबे , मनोहर दास मानिकपुरी , डॉ नंदकुमार सिंह , डॉ आभा गुप्ता , डॉ अनिता सिंह , पूर्णिमा तिवारी , अंतिमा पांडे, वीणा शुक्ला, रामकुमार श्रीवास, सुनील दत्त मिश्रा, मणिशंकर दुबे ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री बामन चंद्र दीक्षित एवं आभार बालमुकुंद श्रीवास ने किया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

प्रेषक
बालमुकुंद श्रीवास
मो 8878993338

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *