तखतपुर विधानसभा अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, जरोँधा में सरस्वती साइकिल वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शिवेंद्र कौशिक एवं जनपद सदस्य श्रीमती सीमा श्रीवास पूर्व मण्डल अध्यक्ष संतोष कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दिनेश राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही वृक्षारोपण को भविष्य की पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने की अपील की।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेटियों की शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। सरकार छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ संचालित कर रही है। उन्होंने छात्राओं से इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने तथा सफलता प्राप्त करने का आग्रह किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा तखतपुर मंडल के महामंत्री राघवेंद्र पांडे, ग्राम जरौंधा के सरपंच नंदराम मरावी, पुनऊराम साहू, श्रीमती त्रिवेणी विश्वकर्मा, खानु पांडे, दिनेश पांडे, श्रीमती शारदा साहू, श्रीमती गंगा चौहान, श्री फेकूराम ध्रुव, श्री राम अवतार केवट, श्री संतराम बांदले, श्री किशोर सूर्यवंशी, संकुल समन्वयक सुशील साहू, प्राचार्य गांगुली मैडम, सुयोग पटेल, मीनू अग्रहरि सहित समस्त शाला परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


