बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर संगम द्वारा समाजसेवा के अंतर्गत स्थानीय वृद्धाश्रम कल्याणकुंज में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श व दवाइयां दिया गया।
चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने वरिष्ठ नागरिकों का रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जांच की तथा उनके स्वास्थ्य के अनुरूप आवश्यक सलाह एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की। क्लब के सदस्यों ने वृद्धजनों का कुशलक्षेम भी जाना और उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

क्लब के अध्यक्ष लायन अश्विनी यादव ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। लायंस क्लब बिलासपुर संगम निरंतर समाजहित में स्वास्थ्य सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन अश्विनी यादव, सचिव लायन नेहल मिश्रा, मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन राजेश मिश्रा, सहसचिव लायन चंद्रकला पैकरा, डायरेक्टर लायन सुरेश यादव एवं लायन सारंग राव हुमने सहित चिकित्सकगण, मेडिकल स्टाफ तथा क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने लायंस क्लब बिलासपुर संगम के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।


