सावन की हरियाली में झलकी वीणा म्यूजिकल ग्रुप की अनोखी छटा

रविवार दिनाँक 2 अगस्त वीणा म्यूजिकल ग्रुप के तत्वाधान में
चंद्रकांता कॉलोनी नैना स्टूडियो में संचालिका नीलम धुर्वे द्वारा बहुत शानदार सावन उत्सव मनाया गया, जिसमे लगभग 32 महिलाओ ने बहुत ही उत्साह पूर्वक भाग लें कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया

कार्यक्रम की शुरुआत नीलम धुर्वे और प्रभा मूर्ति द्वारा द्वीप प्रज्जवल के साथ हुई उसके बाद कार्यक्रम की संचालिका के साथ शशि सोनी एवं सहोदरा लसार द्वारा सभी सखियों के हाथ में घर का बना फ्रेंडशिप बैंड बांधा गया
फिर सभी सखियों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक मनोरंजक गेम का आनंद लिया जिसमे नीलम चौधरी प्रथम, लक्ष्मी माल्या द्वितीय ममता साहू तृतीय रही,इसमें नीलम चौधरी और रेवती शर्मा का विशेष योगदान रहा

चिट के जरिये सावन सुंदरी का चुनाव हुआ जिसमे उषा राही सावन सुंदरी चुनी गई.सखियों ने गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से नैना स्टूडियो को संस्कृति के रंगों से भर दिया,
महिला उद्धमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभा मूर्ति द्वारा मिलेट के उत्पादन मुख्य आकर्षक का केंद्र रहा जिसका प्रदर्शन और विक्रय किया गया सभी महिलाओ ने खूब सराहा
सभी को समय पर पहुंचने के लिए पंक्चलिटी गिफ्ट का आयोजन किया गया था जिसमे रानो विश्वकर्मा पंक्चलिटी क्वीन चुनी गई

सभी सखियों को return गिफ्ट से नवाज़ा गया
रीता जोसफ लक्ष्मी माल्या पुष्पा मिश्रा ने कविता पाठ तथा
संगीता साहू लक्ष्मी माल्या और पुष्पा मिश्रा ने गीत गा कर सभी को आनंदित किया विमला साहू के नृत्य के साथ सभी झूम उठे
कार्यक्रम में नीलम धुर्वे ,प्रभा मूर्ति,रिम्मी श्रीवास्तव,पुष्पा मिश्रा ,स्वाति धुर्वे ,रानो विश्वकर्मा ,रागिनी जोशी,उषा राही,लक्ष्मी माल्या,आराध्या माल्या,उषा महंत,ज्योत्स्ना वर्मा,सहोदरा लसार,श्यामा सूर्यवंशी,ममता साहू,विमला साहू,पवित्री श्रीवास,सुक्रिता नवरंग,कृतायनी साहू,संगीता साहू,लुयज़ा तेलारे,अनुपमा श्रीवास्तव,शैलजा दाभाड़े,अंजुम खान,रेवती शर्मा,चंदा सोनी,रीता जोसफ
की गरिमामयी उपस्थिति रही
उषा राही और नीलम चौधरी ने मंच संचालन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *