शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गतौरा में “हरियाली और देशभक्ति” का संगम ,पौधारोपण के साथ “ऑपरेशन सिपाही – रक्षा सूत्र” अभियान


गतौरा, मस्तूरी, बिलासपुर — शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गतौरा में पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री रमेश चौधरी ने की। इस अवसर पर डॉ. पूनम सिंह, व्याख्याता पदेन जिला संगठन आयुक्त (गाइड), भारत स्काउट्स एंड गाइड्स बिलासपुर, व्याख्याता आरती कश्यप, शालिनी पाल एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

पर्यावरण का संदेश
प्राचार्य श्री रमेश चौधरी ने कहा “एक पेड़, एक जीवन। आज लगाया गया हर पौधा कल हमें शुद्ध हवा और हरियाली देगा।” शाला परिसर में नीम, पीपल, बरगद व फलदार पौधे लगाकर बच्चों ने प्रकृति बचाने का संकल्प लिया।

देशभक्ति का संदेश – ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र
डॉ. पूनम सिंह ने “ऑपरेशन सिपाही – रक्षा सूत्र” की जानकारी दी। उन्होंने कहा:
“मौली धागे और घर में उपलब्ध सामग्री से अपने हाथों से रक्षा सूत्र बनाएं। एक लिफाफे में उस राखी के साथ एक चुटकी मिट्टी और एक पत्र भी रखें। पत्र में अपने दिल की भावना, देशभक्ति और आभार लिखें। यह रक्षा सूत्र सीमा पर तैनात हमारे वीर सैनिक भाइयों तक भेजा जाएगा।”

उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि “यह देश सेवा का अनमोल अवसर है। अपनी सहभागिता देकर आप अपने वीर जवानों तक अपना प्यार और सम्मान पहुंचा सकते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने और देश के लिए समर्पित रहने की शपथ ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *