तुलसी जयंती पर राष्ट्रीय विमर्श, कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन


बिलासपुर,ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। समारोह के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अगामी उन्नीस अगस्त को तुलसीदास जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, कवि सम्मेलन, भजन संगीत, पुस्तकों का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा ले आउट परिसर में प्रातः नौ बजे अतिथियों द्वारा तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा के पश्चात तुलसी भजन संगीत, दोपहर 12.30 बजे विराट कवि सम्मेलन, सायं चार बजे तुलसी साहित्य पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में विमर्श कर केंद्रीय निष्कर्ष प्राप्त करने का प्रयास किया जायेगा। समारोह के अंत में नब्बे विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। नवनीत मानस समिति पुरान मुंगेली द्वारा पीएच-डी और डी-लिट प्राप्त मनीषियों को नवनीत मानस से अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ होंगे। अतिविशिष्ट अतिथियों में डॉ विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ विहार एवं पू्र्व अध्यक्ष राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़, न्यायमूर्ति डॉ चन्द्र भूषण वाजपेयी पूर्व न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, अध्यक्षता डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आई एस एस) समीक्षक और साहित्यकार, विशिष्ट अतिथियों में डॉ श्याम लाल निराला पूर्व प्राचार्य जेपी महाविद्यालय बिलासपुर, प्रसिद्ध समाजसेवी श्री शैलेन्द्र सिंह कछवाहा और श्री शंकर लाल गेंदले एस डी ओ सिचाई विभाग छत्तीसगढ़ शासन होंगे।
तुलसी जयंती पर छत्तीसगढ़ राज्य में इस तरह का पहला आयोजन माना जा रहा है। इसमें जहाँ एक ओर तुलसी साहित्य पर परंपरावादी मान्यताओं का विश्लेषण किया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर तुलसी जयंती के बहाने तुलसी के संपूर्ण साहित्य को वर्तमान परिवेश में समीक्षित करने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक विष्णु कुमार तिवारी और सह संयोजक दीपक दूबे ‘सागर’ कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राणप्रण से जुटे हैं।
डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आई एस एस )
अध्यक्ष, ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले आउट शुभम विहार बिलासपुर मोबाइल-9827251437

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *