*राज्यपाल पुरस्कार हेतु गाइड्स-रेंजर्स का पूर्वाभ्यास शिविर सम्पन्न,बिलासपुर में दक्षता, अनुशासन और सेवा भाव का दिया गया प्रशिक्षण*

बिलासपुर, 19 अगस्त 2026। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में बुधवार को पी.एम. श्री कन्या शाला, सरकंडा में “राज्यपाल पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य गाइड्स एवं रेंजर्स को आगामी राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा के लिए दक्षता के साथ तैयार करना था।

जिले की विभिन्न शालाओं से पहुंची गाइड्स एवं रेंजर्स ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र में राज्यपाल पुरस्कार के मापदंडों के अनुसार समस्त दक्षताओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की लॉगबुक की गहन जाँच की गई तथा कमियों को दूर करने के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शन
शिविर में राज्य संयुक्त सचिव श्रीमती बीना यादव, जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती माधुरी यादव उपस्थित रहीं। पदाधिकारियों ने अनुशासन, सेवा भाव और स्काउट-गाइड आंदोलन के मूल्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन स्थल पी.एम. श्री कन्या शाला की प्राचार्या डॉ. गायत्री तिवारी ने शिविर के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

बैज परीक्षकों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
शिविर को सफल बनाने में बैज परीक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, सस्मिता शर्मा, माधुरी यादव, किरणबाला पांडेय, रत्ना दास, भारती दुबे, रत्ना कश्यप, रागिनी चौधरी, अपर्णा सारखेल, स्वाति हार्डीकर, रश्मि तिवारी, मिंदू सांडे, संध्या तिवारी, रेवती साहू, सुनीता भास्कर, ममता यादव, आरती आनंद, निधि कश्यप एवं कौशल्या साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रशिक्षण में नॉट-टाइंग, गणवेश, सैल्यूट, ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, स्काउट-गाइड नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झण्डागीत, संकेत एवं राज्यपाल पुरस्कार से जुड़े अन्य विषयों पर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

जिला संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों को आगे की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *