किसान हित में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिनेश राजपूत सम्मानित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्य समिति बैठक का आयोजन प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा बिलासपुर शहर के जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत को किसान हित एवं संगठनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दिनेश राजपूत को किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता, किसान हित से जुड़े कार्यक्रमों एवं संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर दिनेश राजपूत ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की सेवा और संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करना उनका निरंतर प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक उत्साह के साथ किसान हित में कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *